W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

एडवेंचर प्रेमियों के लिए भारत की 5 Offbeat Destination, जो बना देंगे आपकी सफर को यादगार

02:36 PM Nov 21, 2025 IST | Kajal Yadav
एडवेंचर प्रेमियों के लिए भारत की 5 offbeat destination  जो बना देंगे आपकी सफर को यादगार
Hidden Gems in India (Source: social media)

Hidden Gems in India: अगर आपको भी घूमने का शौक हैं और कुछ हटकर एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं, तो भारत की ये छुपी हुई जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं। रहस्यमयी घाटियों की दुनिया से लेकर, ये 5 भारत की वो खूबसूरत जगहें हैं, जो आपकी अगली यात्रा को यादगार बना सकती हैं।

Advertisement

भारत अपनी संस्कृति ऐतिहासिक धरोहर और सुंदरता के लिए देश भर में मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कुछ ऐसी छुपी हुई खूबसूरत जगहें भी हैं जो, अपनी अनोखी खूबसूरती और शांति के लिए जानी जाती हैं। अगर आप कुछ नया एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं, भारत के इन 5 सुंदर जगहों के बारे में।

Advertisement

Hidden Gems in India: भारत की कुछ छिपी हुई खूबसूरत जगहें

1. थाची घाटी, हिमाचल प्रदेश - Thachi Valley, Himachal Pradesh

Thachi Valley, Himachal Pradesh
Thachi Valley, Himachal Pradesh (Source: social media)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मौजूद ये खूबसूरत घाटी ज्यादा फेमस नहीं है, लेकिन अगर आपको भी हरी-भरी प्रकृति पसंद है, तो यहां का मजा लेने के लिए आप इसे एक्स्प्लोर कर सकते हैं। भारत के ऑफबीट जगहों में से घूमने के लिए ये जगह परफेक्ट है। इस जगह पर बहुत ज्यादा भीड़ नहीं होती है। यहां आपको बहुत कम लोग देखने को मिलेंगे और यहां के स्थानीय लोग अपनी हिमालयी जीवनशैली में व्यस्त रहते हैं।

Advertisement

2. सांची, मध्य प्रदेश - Sanchi, Madhya Pradesh

Sanchi, Madhya Pradesh
Sanchi, Madhya Pradesh (Source: social media)

मध्य प्रदेश में सांची भारत के एक और ऑफबीट जगहों में आता है, जहां बौद्ध धर्म को बहुत प्रमुख माना जाता है। यहां महान भारतीय सम्राट अशोक ने पूरे भारत में बौद्ध धर्म का प्रसार किया था, जिसके बाद उन्होंने यहां सांची के महान स्तूप का निर्माण करने का फैसला लिया। सांची मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से केवल एक घंटे दूर है। अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं, तो आपको सुकून और शांति का भरपूर आनंद आएगा।

3. लोंगवा, नागालैंड - Longwa, Nagaland

Longwa, Nagaland
Longwa, Nagaland (Source: social media)

नागालैंड के मोन शहर में लोंगवा नामक एक गांव है। इसके निवासियों के पास दोहरी नागरिकता है, क्योंकि भारत-म्यांमार सीमा इससे होकर गुजरती है। साथ ही लोंगवा कोन्याक जनजाति के पूर्व प्रमुख शिकारियों का घर है। ये गांव भी प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा हुआ है, जिसे देखने के बाद आपका मन यहां से जाने का बिल्कुल भी नहीं करेगा।

4. खेचोपलरी झील, सिक्किम - Khecheopalri Lake, Sikkim

Khecheopalri Lake, Sikkim
Khecheopalri Lake, Sikkim (Source: social media)

आपने सिक्किम की इस विशेष झील के बारे में नहीं सुना होगा। लेकिन इसे भी भारत के ऑफबीट लोकेशन में गिना जाता है। घूमने का मजा तो सबसे ज्यादा उन जगहों पर आता है, जहां चारों तरफ प्रकृति का ही खूबसूरत नजारा देखने को मिले। स्थानीय भिक्षु खेचोपलरी झील को बेहद पवित्र मानते हैं और उनका ये भी मानना है कि इस झील में बीमारियों को ठीक करने के भी गुण मौजूद हैं।

5. जबलपुर, मध्य प्रदेश - Jabalpur, Madhya Pradesh

Jabalpur, Madhya Pradesh
Jabalpur, Madhya Pradesh (Source: social media)

अगर आप घूमने के लिए भारत की ऑफबीट और अंडररेटेड जैसी जगह ढूंढ रहे हैं , तो आपको मध्य प्रदेश के जबलपुर घूमने जरूर जाना चाहिए। शहर में हर तरह के पर्यटकों के घूमने के लिए काफी कुछ है। कान्हा वन्यजीव अभयारण्य और बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से, यह स्थान वन्यजीव चाहने वालों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। इसके अलावा, यहां आपको कई खूबसूरत वॉटरफॉल भी देखने को मिल जाएंगे।

Also Read: घूमने का है प्लान पर बजट है Tight, तो ये हैं भारत की Top 5 Destination Under 20,000

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

Advertisement
Advertisement
×