Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा सरकार ने जाटों और भाजपा सांसद की रैलियों के मद्देनजर किया 13 राज्यों में हाई अलर्ट

NULL

12:19 PM Nov 27, 2017 IST | Desk Team

NULL

सांसद राजकुमार सैनी की 26 नवंबर को होने वाली रैली के खिलाफ जाट समुदाय जींद चंडीगढ़ हाईवे पर डटे हुए हैं। आपको बता दे कि हरियाणा में जाटों और गैरजाटों की अलग-अलग रैली से माहाैल गर्म है। जाटाे की रोहतक के जसिया में रैली शुरू हो गई है। वही , रैली के विरोध में जाट नेता संदीप भारती सैकड़ों समर्थकों के साथ हाईवे पर हैं।

हरियाणा सरकार ने रैलियों के मद्देनजर अलर्ट रखा गया है। तथा राज्य सरकार ने अर्द्धसैनिक बलों की 25 कंपनियां मांगी हैं। हरियाणा पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए राज्य के लगभग 13 जिलों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसने दावा किया कि स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। जाट आरक्षण का विरोध करते रहे कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी आज जहां जींद में ‘समानता महासम्मेलन’ करेंगे। वहीं अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रमुख यशपाल मलिक रोहतक जिले के जसिया गांव में रैली करेंगे। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मुहम्मद अकील ने इस संबंध में कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की संख्या का ब्योरा दिए बिना कहा कि हमने 12 से 13 जिलों में पर्याप्त बल तैनात किए हैं।

वही हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति से किसी तरह का खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। हरियाणा में तीन साल के दौरान कई आंदोलन हो चुके है। अब आज की दोनों रैलियों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

गृह सचिव एसएस प्रसाद ने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर जींद और रोहतक की पल-पल की रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। स्थिति पर नजर रखने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी पहले ही रोहतक, जींद और कैथल जिलों में पहुंच चुके हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article