W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बाढ़ से पीड़ित राज्यों की मदद के लिए देशवासियों और अपने फैंस से सचिन तेंदुलकर ने की अपील

भारत देश के चार राज्यों में इस समय बाढ़ ने जन-जीवन तहस नहस कर दिया है। इसी बीच क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर

07:12 AM Aug 14, 2019 IST | Desk Team

भारत देश के चार राज्यों में इस समय बाढ़ ने जन-जीवन तहस नहस कर दिया है। इसी बीच क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर

बाढ़ से पीड़ित राज्यों की मदद के लिए देशवासियों और अपने फैंस से सचिन तेंदुलकर ने की अपील
Advertisement
भारत देश के चार राज्यों में इस समय बाढ़ ने जन-जीवन तहस नहस कर दिया है। इसी बीच क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बाढ़ पीड़ितों को मदद करने के लिए अपने फैन्स और देशवासियों से अनुरोध किया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फैन्स और देशवासियों से ट्विटर के जरिए सचिन ने अपील की है।
Advertisement
Advertisement
ट्विटर अकांउट पर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए कहा है, पूरे भारत में हाल ही में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। जलस्तर कम होने से पहले से हालात में सुधार हुआ है। मैंने पीएम राहत कोष के माध्यम से मदद की है और आप सभी से मदद और सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।

बाढ़ की चपेट में आया भारत

भारत में भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ आई है। बाढ़ में कई लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण और पश्चिम भारत में लगभग 200 लोगों की जान बाढ़ में जा चुकी है और साथ ही लगातार बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है।

खतरा अगले कुछ दिनों में और बड़ सकता है

मौसम विभाग के अनुसार बाढ़ का खतरा कुछ दिनों में और भी बढ़ेगा। बंगाल की खाड़ी से नया मानसून आ रहा है जो पूर्व भारत की तरफ आएगा। यह मानसून ओडिशा से मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्‍थान से लेकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश तक बढ़ सकता है। इस वजह से कई इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×