For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Dehradun में तेज रफ्तार का कहर, चार मजदूरों की मौत

साईं मंदिर के पास हादसा, तेज रफ्तार ने छीनी चार जिंदगियाँ

02:53 AM Mar 13, 2025 IST | Syndication

साईं मंदिर के पास हादसा, तेज रफ्तार ने छीनी चार जिंदगियाँ

dehradun में तेज रफ्तार का कहर  चार मजदूरों की मौत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला, जब एक अनियंत्रित वाहन ने चार मजदूरों को कुचल दिया। यह हादसा साईं मंदिर के पास हुआ। हादसे में चारों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

Uttrakhand में अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी: CM Dhami

इस दौरान पास में खड़े दो स्कूटी सवार भी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दून अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय वाहन बहुत तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर मजदूरों को रौंदते हुए फरार हो गया। गाड़ी का चालक घटना के बाद घटनास्थल से भाग निकला। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Syndication

View all posts

Advertisement
×