हीमा दास ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान की अपनी आधे महीने की कमाई, कहा- मेरे असम को....
भारत की स्टार धावक महिला हिमा दास ने लोगों से असम को बचाने की अपील की है। बता दें हिमा दास का असम गृह राज्य है जहां इस समय बाढ़ की वजह से तहस-नहस हो चुका है।
09:27 AM Jul 17, 2019 IST | Desk Team
भारत की स्टार धावक महिला हिमा दास ने लोगों से असम को बचाने की अपील की है। बता दें हिमा दास का असम गृह राज्य है जहां इस समय बाढ़ की वजह से तहस-नहस हो चुका है। हिमा दास ने अपनी महीने की आधे सैलेरी असम के राहत प्रयासों में दान में दी है।
Advertisement
असम में आई बाढ़ ने लगभग 52 लोगों को प्रभावित कर दिया है। मुख्यमंत्री राहत कोष में असम को बचाने के लिए हिमा दास ने अपील करते हुए उन्हें योगदान करने के लिए कहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में हिमा एचआर अधिकारी है और अपने उसे वेतन से उन्होंने यह दान किया है।
असम राज्य को बचाने की अपील की हिमा दास ने
इसके साथ ही बड़े कॉरपोरेट घरानों और लोगों से हिमा ने असम के राहत कोष में दान करने की अपील की है और साथ ही अपने राज्य को बचाने के लिए भी कहा है। हिमा ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करके कहा, हमारे प्रदेश असम में बाढ़ स्थिति काफी खराब है। 33 से 30 जिले इससे प्रभावित हो गए हैं। इसलिए मैं बड़े कॉरपोरेट घरानों और लोगों से यह अपील करना चाहती हूं कि वह हमारे राज्य की इस मुश्किल स्थिति में मदद करें।
बाढ़ और लैंडस्लाइड ने असम में लगभग 33 लोगों की जानें ले ली हैं तो वहीं 46 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया है कि बाढ़ से वहां पर 33 से 31 जिलों में जनजीवन का बहुत बुरा हाल हो गया है।
असम में लगातार हालत बिगड़ रहे हैं जिसकी वजह से 4,175 गांव के 46.28 लाख लोग प्रभवित हो गए हैं। हर साल असम में बाढ़ आती है जिसकी वजह से वहां की स्थिति बिगड़ जाती है। लेकिन इस साल बाढ़ ने हालातों केे बहुत खराब कर दिया है।
हिमा दास ने पिछले एक हफ्ते में दो स्वर्ण पदक जीते हैं और भारत का नाम रोशन किया है। पोलैंड में 200 मीटिर रेस में 4 जुलाई को हिमा ने पहना स्थान हासिल किया था। वहीं पोलैंड में कुंटो एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर की रेस में 7 जुलाई को हिमा ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता था।
Advertisement