W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हिमाचल बजट सत्र : कांग्रेस ने सदन किया जबरदस्त हंगामा, राज्यपाल के साथ विधायकों ने की हाथापाई

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन में कांग्रेस के हंगामे के बीच राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अपने अभिभाषण की केवल आखिरी पंक्ति पढ़ पाए।

03:09 PM Feb 26, 2021 IST | Ujjwal Jain

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन में कांग्रेस के हंगामे के बीच राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अपने अभिभाषण की केवल आखिरी पंक्ति पढ़ पाए।

Advertisement
हिमाचल बजट सत्र   कांग्रेस ने सदन किया जबरदस्त हंगामा  राज्यपाल के साथ विधायकों ने की हाथापाई
Advertisement
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को अपने अभिभाषण के बाद सदन से लौट रहे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ कांग्रेस के कुछ विधायकों ने कथित तौर पर हाथापाई की। इसके बाद, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कांग्रेस के पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया।
Advertisement
ससंदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सत्र के बाद जब राज्यपाल अपने वाहन के पास जा रहे, तब सदन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस विधायक हर्ष वर्धन चौहान, सुंदर सिंह ठाकुर , सत्यपाल रायजादा और विनय कुमार ने उनके साथ हाथापाई की।
इसके बाद सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस के पांच विधायकों के निलंबन का प्रस्ताव सदन में पेश किया जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन में कांग्रेस के हंगामे के बीच राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अपने अभिभाषण की केवल आखिरी पंक्ति पढ़ पाए।
विधानसभा सत्र शुरू होते ही पूर्वाह्न 11 बजे सदन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में कांग्रेस के सदस्य अपनी सीट से खड़े हो गए और नोरबाजी करने लगे। हंगामे के बीच, राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की केवल आखिरी पंक्ति पढ़ी और कहा कि बाकी का भाषण पढ़ा हुआ माना जाए।
कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि अभिभाषण ‘‘झूठ से भरा था।’’ उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को अभिभाषण में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद सोमवार को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांग्रेस के इस व्यवहार की निंदा की और कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। बजट सत्र 20 मार्च को सम्पन्न होगा। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि मुख्यमंत्री छह मार्च को 2021-22 का बजट विधानसभा में पेश करेंगे।
वहीं , हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ कथित तौर पर कांग्रेस के विधायकों ने उस वक्त हाथापाई की जब वह विधानसभा से लौट रहे थे, भाजपा ने सदस्यों को निलंबित करने की मांग की।
जानकारी के मुताबिक़ विपक्ष के नेता, कांग्रेस के चार अन्य विधायक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के साथ कथित तौर पर हाथापाई के लिए पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×