Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Himachal: सतलुज नदी में गिरी कार, पति पत्नी सहित तीन की मौत

04:47 PM Feb 02, 2024 IST | Yogita Tyagi

Himachal: शिमला में एक कार के सतलुज नदी में गिरने से एक दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम जिले के कुमारसेन उपखंड में माहोल के पास लुहरी-सुन्नी मार्ग पर हुई।

Advertisement

चालक के नियंत्रण खोने की वजह से वाहन नदी में गिर गया। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान अभय कुमार, जितेश और उसकी पत्नी वंशिका के रूप में हुई है।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

पुलिस ने कहा कि घायल यात्रियों राहुल और अंशुल को कुमारसेन के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रामपुर के खनेरी में महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बचाने के साथ-साथ शव भी बरामद कर लिए गए। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article