Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Himachal Cloud Burst: हिमाचल में बारिश का कोहराम! बादल फटने से 2 की मौत, 20 बहे

09:40 AM Jun 26, 2025 IST | Neha Singh
Himachal Cloud burst

 Himachal Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कोहराम मच गया है। बुधवार को बादल फटने के कारण अचानक बाढ आ गई और भारी बारिश के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस बाढ़ में 20 लोगों को बह जाने की भी संभावना है। राज्य के कई जिलों में हालक बहुत खराब है। कांगड़ा में दो लोगों के शव बरामद किए गए और एक श्रम कॉलोनी में रह रहे 15 से 20 मजदूरों के बाढ़ में लापता हो गए। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), स्थानीय प्रशासन, ग्राम पंचायत और राजस्व विभाग की टीमें खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं।

Advertisement

अचानक आई बाढ़

अधिकारियों ने कहा कि परियोजना से जुड़े कुछ स्थानीय श्रमिक सुरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण परियोजना का काम बंद था और श्रमिक निर्माण स्थल के पास अस्थायी आश्रयों में आराम कर रहे थे, तभी मनुनी खड्ड और आसपास के नालों से बाढ़ का पानी श्रमिक कॉलोनी की ओर आया और श्रमिकों को बहा ले गया।

जेपी नड्डा ने हादसे पर दुख जताया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में श्रमिकों की मौत पर दुख जताते हुए लिखा, "हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास खनियारा के मनुनी खड्ड में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से कई श्रमिकों के बह जाने का दुखद समाचार मिला है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" उन्होंने आगे लिखा, "संकट की इस घड़ी में भाजपा का हर कार्यकर्ता देवभूमि के नागरिकों की हरसंभव मदद के लिए समर्पित है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।"

कुल्लू में तीन जगह बादल फटने की घटनाएं

कुल्लू जिले के सैंज में जीवा नाला और रेहला बिहाल तथा गड़सा क्षेत्र के शिलागढ़ में बादल फटने की तीन घटनाएं हुईं। अधिकारियों ने बताया कि रेहला बिहाल में अपने घरों से सामान निकालने की कोशिश कर रहे तीन लोग बाढ़ में बह गए और लापता हैं। कुल्लू के अतिरिक्त जिला आयुक्त (एडीसी) अश्विनी कुमार ने बताया कि जिले के मनाली और बंजार में भी अचानक बाढ़ आ गई। टीम मौके पर मौजूद है और तलाशी अभियान जारी है। मनाली के पास ब्यास नदी के उफान पर आने से मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वाहनों की आवाजाही जारी है।

Also Read- Mumbai से Surat तक बारिश का कहर, खतरे के निशान को पार हुई कुंडलिका नदी

Advertisement
Next Article