हिमाचल चुनाव : भाजपा देगी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण, 12वीं कक्षा की छात्राओं को दी जएगी साइकिल
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है।
01:05 PM Nov 06, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के लिए एक घोषणापत्र अलग जारी किया गया है। भाजपा ने घोषणा पत्र तैयार करने के लिए आम जनता से सुझाव लेने के लिए एक समिति का गठन किया था। इस बार बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में आधी आबादी (महिलाओं) पर ध्यान देते हुए नकदी से लेकर आरक्षण तक के 11 बड़े वादों से उनका भरोसा जितने जो कोशिश की है।
Advertisement
हिमाचल में भाजपा की सत्ता बरकरार!
Advertisement
जेपी नड्डा ने सरकारी नौकरियों में हिमाचल की महिलाओं के सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी तक आरक्षण देने का वादा किया है। साथ ही नड्डा ने छठी से 12वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल देने और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों को स्कूटी देने का वादा भी किया है। घोषणापत्र जारी करते हुए नड्डा ने वादा किया कि अगर हिमाचल में भाजपा की सत्ता बरकरार रहती है तो पार्टी UCC लागू करने के लिए एक समिति गठित की जएगी। नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश में वक्फ संपत्तियों का सर्वेक्षण करेगी, ताकि उनके अवैध उपयोग को रोका जा सके।
Advertisement
हर बार सरकार बदलने के चलन पर रोकना ?
एक सवाल के जवाब में नड्डा ने कांग्रेस द्वारा शनिवार को जारी घोषणापत्र की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें दूरदृष्टि का अभाव है। भाजपा ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए आम जनता से सुझाव लेने के वास्ते एक समिति गठित की थी।भाजपा का मकसद हिमाचल प्रदेश में हर बार सरकार बदलने के चलन को रोकना है। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है।

Join Channel