Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल चुनाव : कांग्रेस रैली में शामिल हुए खड़गे, पुरानी पेंशन योजना शुरू करने का किया दावा

हिमाचल प्रदेश में में 10 नवंबर को मतदान होना तय हुआ है। जिसके बाद से कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी आखिरी समय में अपनी और कोई चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है।

03:58 PM Nov 09, 2022 IST | Desk Team

हिमाचल प्रदेश में में 10 नवंबर को मतदान होना तय हुआ है। जिसके बाद से कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी आखिरी समय में अपनी और कोई चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है।

हिमाचल प्रदेश में में 10 नवंबर को मतदान होना तय हुआ है। जिसके बाद से कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी आखिरी समय में अपनी और कोई चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है। चुनाव प्रचार के आखिरी समय में कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी प्रचार का मोर्चा संभाल रखा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने जा रही है जिसके बाद पुरानी पेंशन योजना की बहाली समेत सभी वादों को पूरा किया जायेगा।
Advertisement
हम मोदी जी की तरह वादे नहीं करते-खरगे 
उन्होंने शिमला के बनूटी में एक जनसभा में यह भी कहा कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ऐसे वादे नहीं करती जिन्हें पूरा नहीं किया जा सके। अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली चुनावी सभा थी। उन्होंने कहा, हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हमने जो वादे किये हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। हम मोदी जी की तरह वादे नहीं करते कि उन्हें पूरा नहीं किया जा सके।
उनका कहना था कि हिमाचल प्रदेश में 63 हजार सरकारी पद खाली हैं और केंद्र सरकार के स्तर पर 14 लाख पद खाली हैं, लेकिन इन्हें भरा नहीं जा रहा है। खरगे ने कहा, भाजपा सरकार, और लोगों को बेवकूफ बना सकती है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के लोगों को नहीं बना सकती क्योंकि इस राज्य के लोग पढ़ेलिखे हैं।
लोगों को दिशाहीन किया जाए
उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तंज कसते हुए कहा, नड्डा जी का चुनाव कैसे हुआ, यह किसी को पता नहीं। भाजपा में चुनाव नहीं होता है, वहां सिर्फ नियुक्ति होती है। कांग्रेस में लोकतंत्र है। उन्होंने अग्निपथ  योजना को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कहा, अग्निवीर चार साल के लिए बना रहे है। इसके बाद युवा क्या करेगा? मंदिर में घंटी बजाएगा? भाजपा सरकार की आदत है कि लोगों को दिशाहीन किया जाए।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मतदाता 12 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ‘जयराम जी की’ (अलविदा) कहते हुए मतदान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बनते ही कांग्रेस सभी वादों को पूरा करेगी। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को मतगणना होगी।
Advertisement
Next Article