W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, कहा-कभी पूरी नहीं कर सकते जनता की आकांक्षा और अपेक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है।

12:55 PM Nov 09, 2022 IST | Desk Team

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है।

परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर बरसे pm मोदी  कहा कभी पूरी नहीं कर सकते जनता की आकांक्षा और अपेक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के चंबी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कई राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। आज ऐसे कई राज्य हैं जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है।
Advertisement
डबल इंजन की शक्ति से नई ऊंचाइयों पर जाएगा हिमाचल 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांगड़ा ‘शक्तिपीठों’ की भूमि है। यह भारत की आस्था और आध्यात्मिकता का तीर्थ है। बैजनाथ से लेकर काठगढ़ तक इस धरती पर बाबा भोले की असीम कृपा सदैव हम सब पर है। उन्होंने कहा, आज हिमाचल को एक स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है। जब हिमाचल प्रदेश में मजबूत सरकार और डबल इंजन की शक्ति होगी, तो यह सभी चुनौतियों को भी पार कर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
उत्तराखंड में बदली परंपरा 
Advertisement
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अस्थिरता, भ्रष्टाचार और घोटालों की गारंटी है। कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती और न ही चाहती है, कांग्रेस के पास सिर्फ दो राज्य बचे हैं, राजस्थान और छत्तीसगढ़, इन दोनों राज्यों से विकास की कोई खबर नहीं आती। उन्होंने कहा, इस बार उत्तराखंड की जनता ने भी पुरानी परंपरा को बदल कर बीजेपी को जिताया। यूपी में भी 40 साल बाद ऐसा हुआ है जब एक पार्टी फिर से जीती और लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आई। मणिपुर में भी बीजेपी की सरकार आई।
एक बार सरकार से गई कांग्रेस तो लौटना होता है मुश्किल
कांग्रेस पर हमलावर होते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कई राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं। इसलिए बीजेपी की सरकारों का जैसे-जैसे लोगों को अनुभव आता है लोगों का विश्वास बढ़ता जाता है और बार-बार आशीर्वाद मिलता रहता है। कांग्रेस के प्रति लोगों का गुस्सा कितना है, एक बार सरकार से गई तो उसका वापस लौटना ही मुश्किल होता है। तमिलनाडु में वहां के लोगों ने करीब 60 साल पहले वहां से कांग्रेस को निकाला, 60 साल हो गए अब तक वापस नहीं आई।
कई राज्यों में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं
उन्होंने कहा कि आज कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। ऐसी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को, अपेक्षाओं को कभी पूरा नहीं कर सकती। केंद्र की सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाई, हिमाचल की बीजेपी सरकार ने गृहिणी योजना चलाकर इसमें और लोगों को जोड़ दिया। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई, हिमाचल की बीजेपी सरकार ने हिमकेयर योजना से और लोगों को इसमें जोड़ दिया। इस तरह से डबल इंजन सरकार काम कर रही है।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×