Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल प्रदेश : चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी BJP-कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। शाम 5:00 बजते ही राज्य में हर तरह के प्रचार पर रोक लग जाएगी। साथ ही पड़ोसी राज्यों से लगतीं सभी सीमाएं भी सील हो जाएंगी।

01:23 PM Nov 10, 2022 IST | Desk Team

हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। शाम 5:00 बजते ही राज्य में हर तरह के प्रचार पर रोक लग जाएगी। साथ ही पड़ोसी राज्यों से लगतीं सभी सीमाएं भी सील हो जाएंगी।

हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। शाम 5:00 बजते ही राज्य में हर तरह के प्रचार पर रोक लग जाएगी। साथ ही पड़ोसी राज्यों से लगतीं सभी सीमाएं भी सील हो जाएंगी। प्रचार पर ब्रेक लगते ही पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। ऊंचाई वाले मतदान केंद्रों में बर्फबारी की स्थिति में पोलिंग पार्टियां और चुनाव सामग्री चौपर द्वारा भेजी जाएंगी।
Advertisement
प्रचार के अंतिम दिन ताकत झोकेंगे राजनीतिक दल
प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांगड़ा के सुलह और पांवटा साहिब में तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रैलियां करेंगी। 
नड्डा फतेहपुर, घुमारवीं और झंडूता, योगी आदित्यनाथ कुल्लू के सैंज, बल्ह के कंसा चौक, नाचन के धनोटू और गगरेट मेें, धामी रोहडू़ के पुजारली, स्मृति ईरानी केलांग, मनाली, सरकाघाट, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जलोग, फिर कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जनसभाएं करने के बाद जिला हमीरपुर में प्रचार करेंगे। 
वहीं कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी सतौन में जनसभा करेंगी और शिमला में रोड शो भी करेंगी। कांग्रेस सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय आशीर्वाद रैली निकालेंगे। इस रैली की शुरुआत मंदिरों में देवी-देवताओं के आशीर्वाद के साथ करेंगे। प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंकने वाले हैं।
शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने है। इसके लिए प्रचार आज शाम 5:00 बजे थम जाएगा। पहाड़ी राज्य में कुल 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियां दूरदराज मतदान केंद्रों के लिए 10 और नजदीकी केंद्रों के लिए 11 नवंबर को रवाना होंगी। 
प्रचार थमते ही पड़ोसी राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। जिला मुख्यालयों और शहरों से सटे क्षेत्रों मेें केंद्रीय सुरक्षा बल और हिमाचल पुलिस के 35,000 जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। हिमाचल में शराब, नकदी और अन्य नशीले पदार्थ न लाए जा सकें, इसके चलते पुलिस ने सीमा क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। हर पोलिंग पार्टी के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवान रहेंगे।
Advertisement
Next Article