देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सुक्खू सरकार ने विधानसभा के बजट सत्र से पहले रामलला के दर्शन करने का फैसला लिया है।बता दें सभी मंत्रियों, सीपीएस और कांग्रेस विधायकों की पांच से 7 फरवरी के बीच अयोध्या जाने की संभावना है। अयोध्या जाने का शेड्यूल तैयार करने में अधिकारी जुट गए हैं। जल्द ही तारीखों का फैसला हो सकता है।
आपको बता दें राष्ट्रीय कांग्रेस का मंदिर में जाने को लेकर अभी तक स्पष्ट रुख नहीं है, लेकिन 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं जाखू मंदिर और राम मंदिर शिमला गए। लोगों ने अपने घरों में दीपक जलाने की अपील भी की। प्रदेश सरकार के अधिकांश मंत्रियों ने भी अलग-अलग मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी जगह-जगह लंगर लगाकर भगवान राम को याद किया।
देवभूमि हिमाचल के लोगों में देवी-देवताओं के प्रति आस्था का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार और कांग्रेस कमेटी ने बीते दिनों चुनाव प्रचार के दौरान भगवान राम को पूरी अहमियत देने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में अब प्रदेश सरकार ने बजट सत्र से पहले अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का फैसला लिया है। 14 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है। ऐसे में इससे पहले अयोध्या जाने का कार्यक्रम बनाने की तैयारी चली हुई है।