Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल प्रदेश : संतुलन बिगड़ने पर खाई में गिरी बस, ड्राइवर समेत 2 की मौत, 5 घायल

सोलन से चायल जा रही प्राइवेट बस साधु पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को तुरंत कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया।

04:01 PM Mar 26, 2022 IST | Desk Team

सोलन से चायल जा रही प्राइवेट बस साधु पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को तुरंत कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शनिवार को एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई। घटना में बस ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने हादसे पर दुख व्यक्त किया।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि सोलन से चायल जा रही प्राइवेट बस साधु पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को तुरंत कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। बस जब साधुपुल के समीप पहुंची तो अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से बस अश्वनी खड्ड में जा गिरी।

किसी भी प्रकार की राजनीति को बीच में लाए बिना पूरे किये जाएंगे विकास कार्य: गडकरी

पुलिस ने मृतकों की पहचान बस चालक अनीश कुमार (28) और लक्ष्मी प्रसाद (50)के रूप में की है। अनीश कुमार साधु पुल रूढ़ गांव और लक्ष्मी प्रसाद साधुपुल में दुकान करता था और कंडाघाट के समीप सिरीनगर क्षेत्र का रहने वाला था। इस हादसे में पांच घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल कंडाघाट व चायल क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि पांच घायलों को सोलन अस्पताल रैफर कर दिया गया है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 
पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंदर शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हादसे में दो लोगों की मौत की जानकारी मिली है। उन्होंने हादसे में मरने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है।
Advertisement
Next Article