Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Himachal Pradesh : भाजपा के पूर्व पार्षद मनोज कुठियाला कांग्रेस में हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पूर्व पार्षद मनोज कुठियाला शुक्रवार को यहां अपनी पत्नी शोभा के संग कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद थी।

11:00 PM Jul 15, 2022 IST | Shera Rajput

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पूर्व पार्षद मनोज कुठियाला शुक्रवार को यहां अपनी पत्नी शोभा के संग कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद थी।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पूर्व पार्षद मनोज कुठियाला शुक्रवार को यहां अपनी पत्नी शोभा के संग कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद थी।
Advertisement
इस मौके पर शिमला ग्रामीण क्षेत्र से विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद थे। कुठियाला और उनकी पत्नी लोअर जाखू स्थित उनके आवास होली लॉज में कांग्रेस में शामिल हुए।
बाद में कुठियाला ने संवाददाताओं से कहा कि वह पिछले 30 साल से भाजपा के साथ थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया, क्योंकि कुछ समय से भाजपा में उनकी अनदेखी की जा रही थी।
कुठियाला 2007 और 2012 में जाखू वार्ड संख्या 16 से पार्षद चुने गए थे। हालांकि, 2017 में जाखू वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया था।
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस उनके परिवार की किसी महिला से आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वह पार्टी के फैसले को मानेंगे।
Advertisement
Next Article