दिहाड़ीदारों की अभी से मन गई दिवाली! CM सुक्खू ने दिहाड़ी और मानदेय में की बढ़ोत्तरी
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दीपावली से पहले प्रदेश के हजारों कर्मचारियों, दिहाड़ीदारों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों के वेतन और मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे हजारों परिवारों को आर्थिक लाभ होगा। आइए जानते हैं किसे कितना फायदा हुआ है:
Himachal Pradesh News: मिड-डे मील वर्कर्स और एसएमसी शिक्षकों को राहत
मिड-डे मील वर्कर्स (21,115 कर्मचारी):
मानदेय ₹500 बढ़ाकर अब ₹5,000 प्रतिमाह कर दिया गया है।
एसएमसी C&V शिक्षक (877):
वेतन ₹15,509 से बढ़ाकर ₹16,009 कर दिया गया।
एसएमसी लेक्चरार और डीपीई (833):
₹500 की बढ़ोतरी के साथ नया मानदेय ₹19,378 हुआ।
एसएमसी टीजीटी शिक्षक (491):
मानदेय ₹500 बढ़ाकर ₹19,378 किया गया।
एसएमसी जेबीटी शिक्षक (62):
मानदेय ₹13,262 से बढ़ाकर ₹13,762 किया गया।
वाटर कैरियर (31):
उनका मासिक वेतन ₹500 बढ़ाकर ₹5,500 किया गया।
दिहाड़ीदारों और अन्य पार्ट टाइम कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत
दिहाड़ीदार और पार्ट टाइम वर्कर:
इनकी दिहाड़ी ₹25 बढ़ाकर ₹425 कर दी गई है।
सिलाई अध्यापिकाएं:
मानदेय में ₹500 की वृद्धि।
पंचायत चौकीदार (1399 कर्मचारी):
मानदेय ₹500 बढ़ाकर ₹8,500 कर दिया गया।
राजस्व चौकीदार (970 कर्मचारी):
मानदेय ₹6,300 हुआ।
लंबरदार (3304 कर्मचारी):
मानदेय ₹300 बढ़ाकर ₹4,500 कर दिया गया।
CM Sukhu News: स्थानीय निकायों और पंचायत प्रतिनिधियों को मिला तोहफा
जिला परिषद अध्यक्ष:
मानदेय ₹1,000 बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया।
उपाध्यक्ष:
अब ₹19,000 मिलेगा।
जिला परिषद सदस्य:
₹500 की बढ़ोतरी के साथ ₹8,300 मिलेंगे।
पंचायत समिति अध्यक्ष:
₹12,000 मासिक मानदेय मिलेगा।
पंचायत समिति उपाध्यक्ष:
₹9,000 प्रति माह।
पंचायत समिति सदस्य:
अब ₹7,500 मिलेगा।
ग्राम पंचायत प्रधान:
अब ₹7,500 मासिक मानदेय।
ग्राम पंचायत उप-प्रधान:
₹5,100 कर दिया गया।
ग्राम पंचायत सदस्य:
₹2,100 मासिक मानदेय मिलेगा।
नगर निगम और नगर परिषद प्रतिनिधियों का भी मान बढ़ा
नगर निगम मेयर:
मानदेय ₹25,000 किया गया।
डिप्टी मेयर:
अब ₹19,000 मिलेगा।
नगर निगम पार्षद:
मानदेय ₹9,400 हुआ।
नगर परिषद अध्यक्ष:
मानदेय ₹10,800 किया गया।
उपाध्यक्ष:
₹8,900 मासिक मानदेय मिलेगा।
नगर परिषद पार्षद:
अब ₹4,500 मानदेय मिलेगा।
नगर पंचायत प्रधान:
₹9,000 मासिक मानदेय तय हुआ।
उप-प्रधान:
₹7,000 प्रतिमाह।
नगर पंचायत सदस्य:
अब ₹4,500 मिलेगा।
अन्य कर्मचारियों को भी राहत
स्पेशल पुलिस ऑफिसर:
मानदेय ₹300 बढ़ाया गया।
आउटसोर्स कर्मचारी:
अब उन्हें ₹12,750 प्रति माह मानदेय मिलेगा।
आईटी अध्यापक:
मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी।
रिपोर्ट, विक्रांत सूद।
यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: अनाथ बच्चों को नया जीवन दे रही है हिमाचल सरकार, शुरू की ये अहम योजना