Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के मौसम में 205 लोगों की जान गई
हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने में मानसून के मौसम में कम से कम 205 लोगों की जान चली गई और सात लापता हो गए।
02:04 PM Aug 18, 2022 IST | Desk Team
हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने में मानसून के मौसम में कम से कम 205 लोगों की जान चली गई और सात लापता हो गए। राज्य के आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
चट्टान गिरने की कई घटनाओं में 33 लोग मारे
उन्होंने यह भी कहा कि 29 जून से राज्य को सड़कों, पानी की लाइनों और बिजली पारेषण व्यवस्था के क्षतिग्रस्त होने के कारण कुल 1,014.08 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया कि मानसून के इस मौसम में 29 जून से 16 अगस्त तक 35 दुर्घटनाओं में कम से कम 103 लोगों की जान चली गई, और पेड़ तथा चट्टान गिरने की कई घटनाओं में 33 लोग मारे गए।
विभिन्न हिस्सों में मानसून से कई लोगों गई जान
मोख्ता ने कहा कि छह घटनाओं में 25 लोग डूब गए, भूस्खलन की 48 घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और इस अवधि के दौरान अचानक बाढ़ आने की 51 घटनाएं हुईं जिनमें तीन लोगों की जान चली गई।उन्होंने बताया कि इसके अलावा, राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसून से संबंधित घटनाओं में 120 जानवर भी मारे गए, 95 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और 335 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।
Advertisement