W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हिमाचल सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को दे रही नई दिशा, CM सुक्खू के नेतृत्व में हो रहा बड़ा सुधार

07:08 PM Sep 22, 2025 IST | Amit Kumar
हिमाचल सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को दे रही नई दिशा  cm सुक्खू के नेतृत्व में हो रहा बड़ा सुधार
Himachal Pradesh News
Advertisement

Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि प्रदेश के लोगों को घर के पास ही बेहतरीन और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिल सके। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य अधोसंरचना और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के विकास पर जोर दिया है।

Himachal Pradesh News: शिमला और टांडा में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी

प्रदेश की बड़ी उपलब्धियों में से एक है रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत। शिमला के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमियाणा और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में यह अत्याधुनिक सुविधा शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा जल्द ही हमीरपुर, चंबा, नेरचौक और नाहन के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

Himachal Pradesh: अस्पतालों में तकनीकी सुधार और उपकरणों की सुविधा

सरकार राज्य के जोनल, रीजनल और सिविल अस्पतालों को भी आधुनिक तकनीक और नई सुविधाओं से लैस कर रही है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। इससे लोगों को इलाज के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सत्ता संभालते ही वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। इसके अंतर्गत अस्पतालों में आधुनिक मशीनें, विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्सें और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है।

CM Sukhu News: मेडिकल अधिकारियों के कैडर में नया बदलाव

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार ने 3020 मेडिकल अधिकारियों के संयुक्त कैडर को दो भागों में विभाजित करने का निर्णय लिया है। इसमें: 2337 पद मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के होंगे, जिनके लिए MBBS की योग्यता जरूरी होगी और वे OPD/IPD जैसी सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। वहीं 683 पद मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के लिए होंगे, जिनके लिए MBBS के साथ पीजी डिग्री/डिप्लोमा अनिवार्य होगा। ये विशेषज्ञ डॉक्टर विशेष चिकित्सा सेवाएं देंगे। यह बदलाव भविष्य की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

नई भर्तियों से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

प्रदेश सरकार ने 200 मेडिकल ऑफिसर, 38 सहायक प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी विभागों में) और 400 स्टाफ नर्सों को जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है। इससे मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की कार्यक्षमता में इज़ाफा होगा और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

सरकार की प्रतिबद्धता

राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मज़बूत बनाने और कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने को लेकर प्रतिबद्ध है। सरकार की यह कोशिश है कि प्रदेशवासियों को आधुनिक इलाज की सुविधा अपने ही राज्य में मिले और उन्हें बाहर जाने की जरूरत न पड़े।

यह भी पढ़ें: गुजरात: नवरात्रि को लेकर अहमदाबाद पुलिस अलर्ट, शांति और सुरक्षा पर जोर

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×