For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Himachal Pradesh News : PM नरेंद्र मोदी अगले महीने बिलासपुर में एम्स का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन करेंगे।

05:23 PM Aug 25, 2022 IST | Desk Team

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन करेंगे।

himachal pradesh news   pm नरेंद्र मोदी अगले महीने बिलासपुर में एम्स का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
प्रदेश भाजपा कोर समूह की बैठक 
सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे की सही तारीख अभी तय नहीं हुई है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पिछले साल दिसंबर में अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग का उद्घाटन किया था।कश्यप ने यहां पीटरहॉफ होटल में प्रदेश भाजपा कोर समूह की बैठक शुरू होने से पहले मीडियाकर्मियों से कहा कि बिलासपुर का एम्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की महत्वाकांक्षी परियोजना है।
बिलासपुर : एम्स का उद्घाटन करने के लिए अगले माह बिलासपुर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी
Advertisement
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…..
उन्होंने कहा कि इसका निर्माण तेज गति से किया जा रहा है और यह समय से पहले पूरा हो जाएगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही राज्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की रैली को भी संबोधित करेंगे।उन्होंने कहा कि रैली की सही तारीख और स्थान अभी तय नहीं किया गया है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×