Himachal Pradesh : प्रतिभा सिंह का दावा, BJP के कई नेता कांग्रेस में होना चाहते हैं शामिल
कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि अपनी पार्टी में उन्हें ‘‘घुटन’’ महसूस हो रही है।
02:41 PM Jul 13, 2022 IST | Desk Team
कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि अपनी पार्टी में उन्हें ‘‘घुटन’’ महसूस हो रही है।भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम के मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद सिंह ने यह टिप्पणी की है।
एआईसीसी के सचिव सुधीर शर्मा और तिजेंद्र बिट्टू की मौजूदगी
प्रतिभा ने एक बयान में कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि अपनी पार्टी के भीतर जारी कलह के कारण उन्हें घुटन महसूस होती है।अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला, एआईसीसी के सचिव सुधीर शर्मा और तिजेंद्र बिट्टू की मौजूदगी में खीमी राम कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
खीमी राम का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों तथा फैसलों से ‘‘आजिज आ चुके’’ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी शक्ति से आगे बढ़ रही है।
Advertisement
Advertisement