Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में 26 जनवरी से शिक्षकों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, कर रहे हैं ये बड़ी मांग

01:24 PM Jan 17, 2024 IST | NAMITA DIXIT
Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से नियुक्त शिक्षकों ने कहा कि अगर 25 जनवरी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया तो वे अपनी मांगों को लेकर 26 जनवरी से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। बता दें स्कूल प्रबंधन समितियों के शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील ने कहा कि वे लंबे समय से सेवाओं को नियमित करने की मांग कर रहे हैं।

एक कैबिनेट उप-समिति का गठन किया

आपको बता दें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया था। इसके बाद एक कैबिनेट उप-समिति का गठन किया गया जिसे 31 दिसंबर तक इस संबंध में अपनी रिपोर्ट देनी थी। इस संदर्भ में अब तक कुछ नहीं किया गया है। सरकार से 25 जनवरी को राज्य दिवस के अवसर पर उनकी सेवाओं को नियमित करने का आग्रह किया। स्कूल प्रबंधन समितियों की ओर से नियुक्त लगभग 2,500 शिक्षक हैं जो वर्तमान में राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं।

Advertisement

प्रदेश सरकार ने एक कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन कर दिया

दरअसल, पिछले साल अक्टूबर महीने में सीएम सुक्खू ने विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों के साथ मुलाकात की थी। सीएम सुक्खू ने कहा था कि सरकार शिक्षकों के भविष्य के बारे में सकारात्मकता के साथ विचार कर रही है। उन्होंने कहा था कि शिक्षक लंबे वक्त से हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन कर दिया है। सीएम सुक्खू ने कहा था कि कैबिनेट सब कमेटी हिमाचल प्रदेश में एसएमसी शिक्षकों की मांगों और समस्याओं के समाधान के बारे में चर्चा करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article