W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हिमाचल प्रदेश : चंबा जिले में सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मकान ढहने से तीन लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

10:04 AM Aug 20, 2022 IST | Desk Team

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश   चंबा जिले में सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मकान ढहने से तीन लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंडी जिले में अचानक आई बाढ़ के चलते घरों में पानी घुस गया, जिससे कुछ ग्रामीण वहां फंस गए और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।
Advertisement
चंबा जिला आपातकालीन अभियान केंद्र (डीईओसी) के अधिकारियों ने बताया कि चौवारी तहसील के बनेत गांव में शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे भूस्खलन हुआ, जिसके बाद एक मकान ढह गया।
कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया 
उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मंडी में तड़के 4.15 बजे अचानक आई बाढ़ के बाद बल्ह, सदर, थुनाग, मंडी और लामाथाच में कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि बाढ़ से सड़क किनारे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और स्थानीय निवासी अपने घरों के अंदर फंसे रहे। हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।
कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने का अनुमान 
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने और कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने का अनुमान है।
मोख्ता ने जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों (डीईओसी) को पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया है, क्योंकि इस अवधि में भूस्खलन, अचानक बाढ़ आने, बादल फटने, चट्टान गिरने, नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने, खराब दृश्यता और आवश्यक सेवाओं में व्यवधान की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×