Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस के दो विधायकों ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण, मुख्यमंत्री जयराम ने किया स्वागत

हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के विधायक पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। काजल कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, वहीं राणा नालागढ़ से विधायक हैं।

04:40 PM Aug 17, 2022 IST | Desk Team

हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के विधायक पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। काजल कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, वहीं राणा नालागढ़ से विधायक हैं।

हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के विधायक पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। काजल कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, वहीं राणा नालागढ़ से विधायक हैं। काजल कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष थे। कांग्रेस ने उन्हें मंगलवार देर रात कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया था। राणा प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष थे।
Advertisement
ठाकुर ने में काजल और राणा के साथ नड्डा से की मुलाकात 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और राज्यसभा सदस्य व पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ठाकुर ने दोनों नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश में भाजपा की स्थिति मजबूत होगी। ठाकुर ने बाद में काजल और राणा के साथ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।
भाजपा से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले काजल ने 2012 के विधानसभा चुनाव में टिकट ना मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और वह जीत गए। चुनाव जीतने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए।
कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चंद्र कुमार की नियुक्ति की मंजूरी
उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की। बाद में कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने मंगलवार रात उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया और नये कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चंद्र कुमार की नियुक्ति की मंजूरी दी।
हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में अभी तक मुख्य मुकाबला पारंपरिक रूप से कांग्रेस और भाजपा के बीच होता रहा है।
Advertisement
Next Article