Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमंत बिस्व सरमा की तीखी टिप्पणी : एक तानाशाह ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

असम के वरिष्ठ भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर एक ”तानाशाह” ने शपथ ली है। सरमा ने बंगाल चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा का हवाला देते हुए कहा, ”उनके (ममता बनर्जी) हाथ निर्दोष लोगों के रक्त से सने हैं।”

09:52 PM May 05, 2021 IST | Ujjwal Jain

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत दर्ज करने के बाद बुधवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके बाद ही सरमा की टिप्पणी सामने आई है।
सरमा ने दावा किया कि चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा के चलते पड़ोसी राज्य से भागकर लोग असम में प्रवेश कर रहे हैं और ऐसे 450 से अधिक लोगों को धुबरी जिले में आश्रय उपलब्ध कराया गया है।
भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने बुधवार को जिले के रोनापगली इलाके में ऐसे दो शिविरों का दौरा किया, जहां कथित तौर पर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के बाद भागकर आए लोगों को आश्रय दिया गया है। इनमें से अधिकतर लोग भाजपा कार्यकर्ता बताए गए हैं।
असम में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल सरमा ने ट्वीट किया, ” एक समय में रवींद्रनाथ टैगौर की जिस धरती ने अपने देशवासियों को शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया, उस बंगाल की नियति ने ऐसा दर्दनाक मोड़ लिया है। आज, एक तानाशाह ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, जिनके हाथ निर्दोष लोगों के रक्त से सने हैं।”
Advertisement
Next Article