Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिंदी भाषा विवाद : राउत ने अमित शाह से किया एक देश, एक विधान, एक भाषा बनाने का अनुरोध

तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी ने तंज कसते हुए कहा कि हिंदी बोलने वाले कोयंबटूर में पानीपुरी बेच रहे हैं। तमिलनाडु के मंत्री के इस बयान शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सभी को हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए।

11:20 AM May 14, 2022 IST | Desk Team

तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी ने तंज कसते हुए कहा कि हिंदी बोलने वाले कोयंबटूर में पानीपुरी बेच रहे हैं। तमिलनाडु के मंत्री के इस बयान शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सभी को हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए।

देश के सामने एक बार फिर हिंदी भाषा को लेकर विवाद सामने आया है। इस बीच तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी ने तंज कसते हुए कहा कि हिंदी बोलने वाले कोयंबटूर में पानीपुरी बेच रहे हैं। तमिलनाडु के मंत्री के इस बयान शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सभी को हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए।
Advertisement
संजय राउत ने कहा कि हिन्दी देश की भाषा है। एक मात्र भाषा जिसको पूरे देश में मान्यता है, जो पूरे देश में बोली जाती है वो हिन्दी है… गृह मंत्री अमित शाह को ये चुनौती स्वीकार करनी चाहिए कि सभी राज्यों में एक भाषा… एक देश, एक संविधान, एक विधान, एक निशान और एक भाषा होनी चाहिए।

MP : गुना में काले हिरण के शिकारियों ने की तीन पुलिसकर्मियों की हत्या, CM शिवराज ने बुलाई बैठक

दरअसल, तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी ने शुक्रवार को भारथिअर विश्वविद्यालय कोयंबटूर में एक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक भाषा के रूप में अंग्रेजी हिन्दी के बजाय ज्यादा मूल्यवान है। हिंदी बोलने वाले लोग नौकरियों में लगे हुए हैं। तंज कसते हुए कहा कि हिंदी बोलने वाले तो कोयंबटूर में पानीपुरी बेच रहे हैं। 
पोनमुडी ने दावा किया कि तमिलनाडु भारत में शिक्षा प्रणाली में सबसे आगे है और कहा कि तमिल छात्र किसी भी भाषा को सीखने के लिए तैयार हैं। हालांकि, हिंदी केवल एक वैकल्पिक भाषा होनी चाहिए न कि अनिवार्य नहीं। पोनमुडी ने व्यंग्यात्मक रूप से यह व्यक्त किया कि अंग्रेजी हिंदी से अधिक मूल्यवान है और दावा किया कि हिंदी भाषी नौकरी कर रहे हैं।
Advertisement
Next Article