W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पटाखे फोड़ने पर हिंदू परिवार को घर में घुसकर पीटा,लोग पलायन करने पर मजबूर

हरियाणा के बल्लभगढ़ में धनतेसर से एक दिन पहले सुभाष कॉलोनी में रहने वाले हिंदू परिवार के ऊपर पड़ोसी मुस्लिम परिवारों ने घर के अंदर घुसकर हमला कर दिया।

07:42 AM Nov 02, 2024 IST | Rahul Kumar

हरियाणा के बल्लभगढ़ में धनतेसर से एक दिन पहले सुभाष कॉलोनी में रहने वाले हिंदू परिवार के ऊपर पड़ोसी मुस्लिम परिवारों ने घर के अंदर घुसकर हमला कर दिया।

पटाखे फोड़ने पर हिंदू परिवार को घर में घुसकर पीटा लोग पलायन करने पर मजबूर
Advertisement

लोग मकान बेचकर पलायन करने को मजबूर

इसकी शिकायत पुलिस को की गई किन्तु चार दिन बीत जाने के बावजूद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण लोग मकान बेचकर पलायन करने को मजबूर हैं। जिसके चलते हिंदू परिवार के लोगों ने घर के बाहर नोटिस भी लगा दिया है। लाल कोठी के पीछे वाली गली निवासी युवती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहती है। 27 अक्तूबर की रात को छोटा भाई दिवाली पर दीये जला रहा था। इस दौरान उस पटाखे भी जलाने लगा। इसी बात को लेकर उनके पड़ोसी आरोपी आशिक, राशिद, मेवाती, सलमान, गौना, विजयपाल व अन्य 50 लोगों ने उनके साथ गाली-गलौच की। आरोप है कि आरोपियों ने उनको कहा कि यह मुसलमानों का इलाका है, यहां दिवाली नहीं मना सकते। इसके अलावा आरोपी उनको बाहर निकलने के लिए धमकी देने लगे। धमकी के बाद हिंदू परिवार के लोग घर के अंदर चले गए। कुछ समय के बाद आरोपी ने उनके घर पर पथराव करने लगे। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। तभी कुछ लोग घर की छत से होकर के नीचे आ गए। जिनमें आरोपी आशिक और राशिद वह अन्य कई लोग आ गए। उनके हाथ में लोहे का सरिया, डंडे, चाकू व पेट्रोल की बोतल थी।

एक महीना पहले भी काफी हिंदू परिवार यहां से जा चुके

आरोपी आशिक और राशिद एक दूसरे से कहने लगे कि इसकी इज्जत लूटो, यह सुनकर जैसे ही वह बाहर की तरफ भागी, तभी आरोपियों ने उसको पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। जिसके चलते उनके परिवार के लोगों ने आरोपियों के ऊपर लाठी डंडे से हमला किया। जिसके बाद अन्य आरोपी उनके घर का मुख्य गेट तोड़ कर अंदर घुस आए। इस दौरान आरोपी उनकी मां के गले से सोने का लॉकेट और 20 हजार रुपये लेकर भाग गया। उनका आरोप है कि पुलिस में शिकायत देने के बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई है। घर के बाहर लगाया नोटिस पीड़ित परिवार का कहना है कि चार दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसके चलते घर पर एक पोस्टर लगा दिया गया है, जिस पर लिखा है, “यह मकान बिकाऊ है”। उनका कहना है कि मुस्लिम परिवार के लोग ना तो उनको भजन कीर्तन करने देते हैं और ना ही कोई त्योहार मनाने देते हैं। इसलिए वह अब अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मकान को बेच कर अन्य जगह पर जाने के बारे में सोच रहे हैं। यहां 30 साल से रह रहे हैं। पहले इतना खराब माहौल नहीं था, क्योंकि इनकी (मुस्लिमों की) तादाद कम थी। अब तादाद बढ़ गई है। इन लोगों ने एक तरीके का कश्मीर बना रखा है। पूरे मोहल्ले में आतंक का माहौल फैला हुआ है, बंगाल बना रखा है। यह लोग शांति से जीने नहीं दे रहे। इन लोगों की बदतमीजियों से परेशान होकर एक महीना पहले भी काफी हिंदू परिवार यहां से जा चुका है।

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना परिवार के लोगों ने बताया कि उनके परिवार के साथ जो भी मारपीट हुई है वह घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उसी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।आरोपियों को जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार थाना आदर्श नगर प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×