द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाना ऐतिहासिक फैसला : रेणु देवी
उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को एन.डी.ए. द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाये जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है तथा इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं को बधाई दी है।
11:37 PM Jun 22, 2022 IST | Desk Team
पटना , (पंजाब केसरी) : उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को एन.डी.ए. द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाये जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है तथा इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं को बधाई दी है। रेणु देवी ने कहा कि देष के इतिहास में यह पहला मौका है, जब आदिवासी समुदाय की किसी महिला को देष के अगले राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेषा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विष्वास’ के नारे को चरितार्थ किया है तथा नारी शक्ति को समुचित सम्मान एवं अवसर भी प्रदान किया है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाये जाने से आज देष का आदिवासी एवं महिला समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। रेणु देवी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नामांकन कार्यक्रम में सम्मिलित होने नई दिल्ली जा रही हैं।
Advertisement
Advertisement