टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Hoarding Accident: कार से दो शव निकाले गए, मरने वालों की संख्या हुई 16

08:56 AM May 16, 2024 IST | Yogita Tyagi

Hoarding Accident: मुंबई के घाटकोपर में सोमवार को होर्डिंग गिरने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या 16 पहुंच गई है। बचावकर्मियों ने सोमवार देर रात होर्डिंग के नीचे मलबे में दबी एक कार से दो शव और निकाले हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया, ‘‘छेड़ा नगर इलाके में रात 12 बजे के कुछ समय बाद होर्डिंग के नीचे फंसी एक कार से एक पुरुष और एक महिला के शव निकाले गए।’’

आंधी से हुआ हादसा

Advertisement

घाटकोपर के छेड़ा नगर इलाके में शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) की जमीन पर स्थित पेट्रोल पंप के पास लगा होर्डिंग सोमवार को धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के कारण गिर गया था जिससे यह हादसा हुआ। अधिकारी ने कहा कि तलाशी और बचाव अभियान अभी जारी है।

आग लगने से फैली दहशत

इससे पहले यहां जिस जगह पर होर्डिंग गिरा था, उसके पास ही बुधवार को आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि आग को तुरंत काबू कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार दोपहर होर्डिंग गिरने के बाद से आज लगातार तीसरे दिन बचाव कार्य जारी रहा। भारी लोहे के रॉड को काटने के लिए इस्तेमाल किये जा रहे गैस कटर से आज आग लग गई। मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर ही मौजूद थी। उसने 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article