Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने किया ‘कबड्डी खेल महाकुंभ’ का आगाज

खेल स्टेडियम में 14 करोड़ की लागत से बनेगा हॉकी एस्ट्रो ट्रफ

02:49 AM Jan 21, 2025 IST | Himanshu Negi

खेल स्टेडियम में 14 करोड़ की लागत से बनेगा हॉकी एस्ट्रो ट्रफ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अम्बाला जिला के गांव बड़ागढ़ में आयोजित हरियाणा कबड्डी खेल महाकुम्भ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान CM नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि खेल स्टेडियम बड़ागढ में 14 करोड़ रूपए की लागत से हॉकी का एस्ट्रो ट्रफ बनाया जाएगा और खेल के मैदान में फलड लाईटें लगाई जाएंगी, गांव लाहा और गांव बिचपड़ी में स्थित खेल स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रूपए खर्च भी किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कबड्डी महाकुंभ में पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि कबड्डी केवल ताकत का खेल नहीं, बल्कि दिमाग का खेल भी है।  

हरियाणा रहा है खेलों का गढ़

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा कबड्डी, कुश्ती और मुक्केबाजी जैसे परम्परागत खेलों का गढ़ रहा है। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों  ने पदक जीत कर न केवल हरियाणा का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। अब तो हरियाणा खेलों के दम पर बॉलीवुड की भी पसंद बन गया है। दंगल और सुलतान जैसी फिल्में हरियाणा के पुरुष और महिला खिलाड़ियों का गौरव गान करती हैं।

CM नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही खेल संस्कृति को देखते हुए हमने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए अपने संकल्प पत्र -2024 में हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देने का संकल्प लिया है। राज्य स्तर पर प्रति वर्ष तीन सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 50 लाख रुपये, 30 लाख रुपये व 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिला स्तर पर भी तीन सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 15 लाख, 10 लाख और 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कबड्डी महाकुंभ में प्रथम स्थान पर रही हिसार , दूसरे स्थान पर रोहतक और तीसरे स्थान पर रही गुरुग्राम व अंबाला की महिला कबड्डी टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement
Next Article