Asian Games Hockey 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, Uzbekistan के बाद इंडोनेशिया को चटाई धूल
आइची-नागोया एशियन गेम्स-2026 में इंडियन वुमेन हॉकी टीम का विनिंग स्ट्रीक पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज करने के बाद, टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में भी ऐसा ही एग्रेसिव खेल दिखाया है। सोमवार को पूल-बी के इस मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 के बड़े मार्जिन से करारी शिकस्त दी है।
Asian Games Hockey 2026: सविता पूनिया ने रचा इतिहास
यह मुकाबला भारत की एक्सपीरिएंस्ड गोलकीपर और कप्तान सविता पूनिया के करियर के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक रहा। इंडोनेशिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही सविता, वंदना कटारिया को पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली वुमेन खिलाड़ी बन गईं। यह उनके इंटरनेशनल करियर का 321वां मैच था।
गोलों की आंधी में उड़ी इंडोनेशियाई टीम

उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने इस मैच में भी पहले मिनट से ही एग्रेसिव रुख अपनाया। हालांकि, इंडोनेशिया की गोलकीपर सेली फ्लोरेंटिना ने शुरुआती पलों में कुछ बेहतरीन बचाव किए (जैसे पांचवें मिनट में नवनीत कौर के पेनाल्टी स्ट्रोक को रोकना), लेकिन वह लगातार हो रहे भारतीय हमलों को ज्यादा देर तक नहीं रोक सकीं।
भारत की ओर से दीपिका सहरावत ने (8वें, 28वें, 40वें मिनट) और ऋतुजा पिसाल दादसो ने (15वें, 20वें, 38वें मिनट) पर शानदार गोल करते हुए हैट्रिक बनाई। इसके अलावा नवनीत कौर ने भी 35वें, 56वें और 57वें मिनट में गोल दागकर अपनी दूसरी हैट्रिक पूरी की। वहीं सुनेलिता टोपो ने (11वें, 30वें), लालरेमसियामी ने (12वें, 16वें) और साक्षी राणा ने (25वें, 57वें) मिनट पर दो-दो गोल दागे। इसके अलावा कप्तान सलिमा ने 34वें और इशिका ने 36वें मिनट पर गोल कर के इस जीत को और बड़ा बनाया।
इंडोनेशिया का एकमात्र गोल और कार्ड्स

इंडोनेशिया की टीम पूरे मैच में इंडियन अटैक के सामने स्ट्रगल करती नजर आई। टीम के लिए एकमात्र गोल 32वें मिनट में इन्नेस अदितिया ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किया। मैच के दौरान भारत को दो ग्रीन कार्ड भी मिले—पहला 35वें मिनट में इशिका को और दूसरा 43वें मिनट में ऋतुजा को दिखाया गया, हालांकि इसका टीम के शानदार प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा।

Join Channel