W3Schools
Advertisement

Asian Games Hockey Match: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, आखिरी मिनट में अभिषेक ने दिलाई रोमांचक जीत

भारतीय मेन्स हॉकी टीम ने रोमांचक सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि सुखजीत सिंह और अभिषेक ने एक-एक गोल दागा। आखिरी मिनट में अभिषेक के निर्णायक गोल से भारत ने जीत हासिल की और अब टीम गोल्ड मेडल के लिए मैदान में उतरेगी।
05:51 PM Oct 01, 2026 IST | Rishabh Pandey
भारतीय मेन्स हॉकी टीम ने रोमांचक सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि सुखजीत सिंह और अभिषेक ने एक-एक गोल दागा। आखिरी मिनट में अभिषेक के निर्णायक गोल से भारत ने जीत हासिल की और अब टीम गोल्ड मेडल के लिए मैदान में उतरेगी।
asian games hockey match  भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल  आखिरी मिनट में अभिषेक ने दिलाई रोमांचक जीत
Asian Games Hockey Match

इंडियन मेन्स हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को बेहद रोमांचक मुकाबले में 4-3 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली। गिफू परफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने एक समय 3-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 3-3 कर दिया। फिर मैच खत्म होने से ठीक एक मिनट पहले अभिषेक ने मैदानी गोल दागकर भारत की जीत पक्की कर दी। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5वें और 13वें मिनट में दो गोल किए, जबकि सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट में गोल दागा। इसके बाद 59वें मिनट में अभिषेक के डिसाइसिव गोल ने भारत को फाइनल का टिकट दिला दिया।

Advertisement

Asian Games Hockey Match: पाकिस्तान ने की जोरदार वापसी

Asian Games Hockey Match
Asian Games Hockey Match (Source: Google)

भारत ने मैच की शुरुआत से ही अटैकिंग रवैया अपनाया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें मिनट में गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। वहीं इसके ठीक आठ मिनट बाद उन्होंने एक और गोल कर के भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान को पहले क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करने के मौके मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार बचाव किया। वहीं अमित रोहिदास ने सूफियान के ड्रैग-फ्लिक को रोककर पाकिस्तान को बढ़त कम करने से रोक दिया।

Advertisement

दूसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। हालांकि, हाफ टाइम से पहले पाकिस्तान के कप्तान अबू मोहम्‍मद ने 30वें मिनट में गोल कर अंतर 3-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने मैच का रुख ही बदल दिया। शाहिद हनन ने 45वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-3 किया। इसके चार मिनट बाद राणा वहीद ने फील्ड गोल दागकर पाकिस्तान को 3-3 की बराबरी पर ला दिया।

Advertisement

अभिषेक ने आखिरी मिनट में बदला मैच

Abhishek In India vs Pakistan Hockey Asian Games
Abhishek In India vs Pakistan Hockey Asian Games (Source: Google)

बराबरी के बाद मुकाबला बेहद ही रोमांचक हो गया। दोनों टीमों ने निर्णायक गोल के लिए लगातार हमले किए, लेकिन भारतीय और पाकिस्तानी डिफेंस ने कई मौकों पर शानदार बचाव किया। फिर मैच खत्म होने में सिर्फ एक मिनट बाकी था, तभी अभिषेक ने बेहतरीन मैदानी गोल करके भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी। इसके बाद पाकिस्तान के पास वापसी का पर्याप्त समय नहीं था और भारत ने रोमांचक जीत हासिल कर ली।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दबदबा जारी

Asian Games: India Beat Pakistan 4-3 to Reach Men's Hockey Final
Asian Games: India Beat Pakistan 4-3 to Reach Men's Hockey Final (Source: Google)

इस जीत के साथ पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का शानदार रिकॉर्ड भी बरकरार रहा। पाकिस्तान पिछले करीब एक दशक से भारत को हॉकी में नहीं हरा सका है। दोनों टीमों के बीच पिछले 21 मुकाबलों में यह पाकिस्तान की 19वीं हार रही, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे। भारत अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मुकाबले में पहुंचेगा, जहां उसका सामना मलेशिया और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

गोल्ड मेडल बचाने का मौका

India vs Pakistan Hockey Semi-final
India vs Pakistan Hockey Semi-final (Source: Google)

भारतीय टीम के पास अब एशियन गेम्स में अपने खिताब का बचाव करने का शानदार मौका है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने 2023 हांगझू एशियन गेम्स में जापान को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में 1966, 1998, 2014 और 2023 में मेन्स हॉकी का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अब टीम के पास पांचवीं बार एशियाई खेलों में चैंपियन बनने का मौका है।

Read More: Asian Games Hockey Match: एशियन गेम्स में फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, हॉकी सेमीफाइनल पर टिकी नजरें

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×