W3Schools
Advertisement

हॉकी इंडिया लीग को फाइनेंशियल तौर पर मजबूत करने की अपील, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया ऑर्डर

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हॉकी इंडिया और एचआईएल फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ बैठक कर वित्तीय संकट से जूझ रही लीग को मजबूत करने का निर्देश दिया है। लीग की आर्थिक स्थिति और दीर्घकालिक संचालन के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार करने हेतु पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में हॉकी इंडिया और फ्रेंचाइजी से दो-दो प्रतिनिधि तथा खेल मंत्रालय का एक वरिष्ठ अधिकारी शामिल होगा, जो तय समय में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
05:32 PM Sep 15, 2026 IST | Rishabh Pandey
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हॉकी इंडिया और एचआईएल फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ बैठक कर वित्तीय संकट से जूझ रही लीग को मजबूत करने का निर्देश दिया है। लीग की आर्थिक स्थिति और दीर्घकालिक संचालन के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार करने हेतु पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में हॉकी इंडिया और फ्रेंचाइजी से दो-दो प्रतिनिधि तथा खेल मंत्रालय का एक वरिष्ठ अधिकारी शामिल होगा, जो तय समय में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
हॉकी इंडिया लीग को फाइनेंशियल तौर पर मजबूत करने की अपील  खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया ऑर्डर
Financial Help To Hockey Game By Sports Minister

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को हॉकी इंडिया और हॉकी इंडिया लीग (HIL) के फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने फाइनेंशियल मुश्किलों से जूझ रही इस लीग को फाइनेंशियल रूप से मजबूत बनाने और इसके लॉन्ग टर्म ऑपरेशन्स को एनश्योर करने के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार करने का ऑर्डर दिया है।

Advertisement

Financial Help To Hockey Game By Sports Minister: पांच सदस्यीय कमेटी का होगा गठन

Financial Help To Hockey Game By Sports Minister
Financial Help To Hockey Game By Sports Minister (Source: Google)

मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, खेल मंत्री ने सभी स्टेकहोल्डर्स से चर्चा करने के बाद एचआईएल (HIL) को फिर से पटरी पर लाने के लिए एक खास पांच मेंबर्स कमेटी बनाने को कहा है। इस कमेटी में निम्नलिखित रिप्रेजेंटेटिव शामिल होंगे:

Advertisement

  • हॉकी इंडिया से दो रिप्रेजेंटेटिव
  • फ्रेंचाइजी मालिकों से दो रिप्रेजेंटेटिव
  • खेल मंत्रालय का एक सीनियर अधिकारी

इस कमेटी को प्राइयोरिटी के बेस पर लीग के प्रशासनिक और व्यावसायिक बेस पर काम करने के साथ-साथ तय समय सीमा के अंदर अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपने का ऑर्डर दिया गया है।

Advertisement

लीग की फाइनेंशियल सिचुएशन को सुधारने पर जोर

Financial Support To Hockey
Financial Support To Hockey (Source: Google)

सूत्रों ने ये भी बताया है कि बैठक का मेन मकसद एचआईएल के सामने आ रही फाइनेंशियल चुनौतियों पर चर्चा करना और उनके सॉल्यूशन को खोजना था, ताकि भारत में हॉकी के इस बड़े मंच को लंबे समय तक सक्सेसफुली चलाया जा सके।

Read More: Junior Asia Cup: भारत ने कोरिया को हराकर फिर जीता जूनियर एशिया कप, छठी बार बना एशियाई चैंपियन

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×