W3Schools
Advertisement

Junior Asia Cup: भारत ने कोरिया को हराकर फिर जीता जूनियर एशिया कप, छठी बार बना एशियाई चैंपियन

भारत ने फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर पुरुष जूनियर एशिया कप का खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड छठी बार टूर्नामेंट जीता और विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। हॉकी इंडिया ने शानदार प्रदर्शन के लिए हर खिलाड़ी को 3 लाख और सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
05:45 PM Sep 14, 2026 IST | Rishabh Pandey
भारत ने फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर पुरुष जूनियर एशिया कप का खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड छठी बार टूर्नामेंट जीता और विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। हॉकी इंडिया ने शानदार प्रदर्शन के लिए हर खिलाड़ी को 3 लाख और सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
junior asia cup  भारत ने कोरिया को हराकर फिर जीता जूनियर एशिया कप  छठी बार बना एशियाई चैंपियन
India Won Junior Asia Cup

इंडियन जूनियर हॉकी टीम ने एक बार फिर एशिया में अपना दबदबा कायम कर लिया है। भारत ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कोरिया को 4-1 से हराकर मेन्स जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ अपना खिताब बरकरार रखा, बल्कि अपकमिंग वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली।

Advertisement

यह भारत का इस टूर्नामेंट में छठा खिताब है। इससे पहले टीम 2004, 2008, 2015, 2023 और 2024 में चैंपियन बन चुकी है। छठी बार ट्रॉफी जीतकर भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम के रूप में अपनी सिचुएशन और मजबूत कर ली है।

Advertisement

India Won Junior Asia Cup: पहले हाफ में भारत ने बनाई मजबूत बढ़त

Junior Asia Cup Hockey
Junior Asia Cup Hockey (Source: Google)

फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही अटैकिंग खेल दिखाया। अजीत यादव ने नौवें मिनट में डिफ्लेक्शन के जरिए गोल करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके कुछ ही मिनट बाद कप्तान अनमोल एक्का ने 13वें मिनट में मिले मौके को गोल में तब्दील कर के स्कोर 2-0 कर दिया।

Advertisement

कोरिया ने पहले क्वार्टर के आखिर पलों में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार बचाव करते हुए खतरा टाल दिया। भारत ने 21वें मिनट में अपना तीसरा गोल दाग दिया। प्रभदीप सिंह ने बेहतरीन फिनिश के साथ गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया और टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ के खत्म होने तक इंडियन टीम पूरी तरह मुकाबले पर हावी रही।

चौथे क्वार्टर में भी जारी रहा भारत का दबदबा

Junior Hockey Indian Team Performance
Junior Hockey Indian Team Performance (Source: Google)

दूसरे हाफ में कोरिया ने लगातार हमले किए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने डिसीप्लेन के साथ उनका सामना किया। वहीं आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। जिसे कोरिया ने रोकने की कोशिश करी, लेकिन रेफरल के बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। हालांकि कोरिया का रेफरल अनसक्सेसफुल रहा और भारत को अपना पेनल्टी कॉर्नर बरकरार रखने का मौका मिला। जिसके बाद भारतीय टीम ने इसका पूरा फायदा उठाया और आशु मौर्य ने 50वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त 4-0 कर दी।

कोरिया ने किया एक गोल

Korea Goal In Junior Asia Cup
Korea Goal In Junior Asia Cup (Source: Google)

इस मुकाबले में पिछड़ने के बावजूद कोरिया ने हार नहीं मानी। फाउल के बाद उसे पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे कप्तान ली मिनह्योक ने 54वें मिनट में गोल में बदल दिया। यह कोरिया का मैच में एकमात्र गोल रहा। इसके बाद भारत ने अपनी बढ़त को कायम रखा और मुकाबला 4-1 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों के लिए किया इनाम का ऐलान

Hockey India Announce Prize Money For Junior Hockey Indian Team
Hockey India Announce Prize Money For Junior Hockey Indian Team (Source: Google)

भारतीय टीम की इस शानदार अचीवमेंट के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए अवॉर्ड मनी की अनाउंसमेंट करी। टीम के हर एक खिलाड़ी को तीन लाख रुपये, जबकि सपोर्टिंग स्टाफ के हर सदस्य को डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे। इस शानदार जीत के साथ भारतीय जूनियर टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एशियाई हॉकी में उसका दबदबा कायम है।

Read More: Women’s Hockey Junior Asia Cup: भारत ने लगाई खिताब जीतने की हैट्रिक, चीन को हराकर उसी के घर में चटाई धूल

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×