Pakistan Refused To Play In India: हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने भारत आने से किया इनकार, जानें क्यों?
पाकिस्तान ने एक बार फिर से खेल में पॉलीटिक्स को लाते हुए नया ड्रामा शुरू कर दिया है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) ने भारत में खेले जाने वाले अपकमिंग एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबलों के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से साफ इनकार कर दिया है।
Pakistan Refused To Play In India: न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने की मांग

खबरों के मुताबिक, PHF ने एशियन हॉकी फेडरेशन से संपर्क कर 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2026 तक होने वाले इस टूर्नामेंट के अपने मैचों को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने की रिक्वेस्ट करी है, ताकि वे बिना किसी रुकावट के टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकें। इस इवेंट में होस्ट भारत के अलावा पाकिस्तान, चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया की टीमें हिस्सा लेने वाली हैं और इसके मुकाबले पंजाब के मोहाली व जालंधर में खेले जाने हैं।
सुरक्षा का बहाना और PHF अध्यक्ष का बयान

पाकिस्तान हॉकी महासंघ के चीफ मोहिउद्दीन अहमद वानी ने अपना पुराना और घिसा-पिटा राग अलापते हुए बयान दिया है कि इस फैसले का मकसद खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सेफ, सम्मानजनक व फ्रेडली माहौल एन्श्योर करना है। हालांकि, भारत विरोधी बयानों और रिजनल तनावों के चलते पाकिस्तान पहले भी कई बार भारत में होने वाले टूर्नामेंटों (जैसे एशिया कप और FIH जूनियर वर्ल्ड कप) से पीछे हट चुका है।
हॉकी इंडिया का कड़ा रुख और रिजर्व टीमें तैयार

हालांकि हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल और AHF के वाइस-प्रेसीडेंट भोला नाथ सिंह ने पाकिस्तान की इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने सीधा कहा है कि ऐसी किसी भी मांग पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और अगर पाकिस्तान को टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, तो उसे हर हाल में भारत आना ही होगा। वहीं, अगर पाकिस्तान अपने इस जिद पर अड़ा रहता है और टूर्नामेंट का बहिष्कार करता है, तो उसकी जगह लेने के लिए बांग्लादेश या ओमान जैसी रिजर्व टीमों को तैयार रखा गया है।

Join Channel