आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement
Advertisement
Holi 2024: लोग इस दिन सभी के चेहरों पर रंग लगाते हैं। ऐसे में कई लोग इससे अपने चेहरे और बालों को रंग से बचाने के लिए कुछ उपाय भी करते हैं। अपने फेफड़ों को बचाने पर किसी का ध्यान नहीं जाता है।
Highlights
होली के आने का सभी को इंतजार रहता है। रंगों के त्योहार पर सबसे ज्यादा मस्ती की जाती है। लोग इस दिन सभी के चेहरों पर रंग लगाते हैं। ऐसे में कई लोग इससे अपने चेहरे और बालों को रंग से बचाने के लिए कुछ उपाय भी करते हैं। अपने फेफड़ों को बचाने पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। आपको यह जानना चाहिए कि रंग अगर फेफड़ों तक पहुंच जाएं, तो बहुत ही परेशानी कर सकते हैं। हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए फेफड़ों को इन रंगों से बचाया जा सकता है।
होली का त्योहार खुशियों और गुलाल का त्योहार है लेकिन अस्थमा के मरीजों को कुछ खास बातों का ख्याल रखन चाहिए। खासकर जिन लोगों को सांस की बीमारी की समस्या है जैसे- अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या फिर फेफड़ों की बीमारी है, उन्हें खासकर इस त्योहार में एलर्ट रहना चाहिए।