For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

होली के दिन इस समय से चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने जारी किया Update

11:00 AM Mar 24, 2024 IST | NAMITA DIXIT
होली के दिन इस समय से चलेगी दिल्ली मेट्रो  dmrc ने जारी किया update

होली का त्योहार इस बार 25 मार्च को मनाया जाना है। इस दौरान होली के दिन दिल्ली (Delhi) मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में बताया है कि 25 मार्च को होली वाले दिन मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी।

  • होली के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया
  • होली के दिन सुबह के वक्त मेट्रो नहीं चलेगी
  • DMRC ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया

  DMRC ने अपने पोस्ट में बताया है कि सुबह के वक्त रैपिट मेट्रो लाइन से लेकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस सर्विस लाइन दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी। दोपहर ढाई बजे के सभी टर्मिनल स्टेशन से मेट्रो सेवा शुरू होगी।

DMRC ने मेट्रो को देर से शुरू करने का फैसला किया

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने अपनी सेवाएं देर से शुरू करने का फैसला किया है। होली के दिन सुबह से ही जगह-जगह होली समारोह शुरू हो जाते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं।ऐसे में  मेट्रो की सामान्य टाइमिंग से होली समारोह में किसी भी तरह का हस्तक्षेप ना हो इसलिए डीएमआरसी ने डीएमआरसी ने मेट्रो को देर से शुरू करने का फैसला किया है।

p>

दोपहर 2:30 बजे के बाद मेट्रो सेवाएं सभी लाइनों पर फिर से शुरू हो जाएंगी और नियमित समय का पालन करेंगी। जिससे यह सुनिश्चित होगा कि शहर के यात्री अपनी दिनचर्या में लौट सकेंडीएमआरसी ने यात्री सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 मार्च को देरी से मेट्रो शुरू करने का फैसला किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×