Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Holi 2024: PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई

06:38 PM Mar 24, 2024 IST | Rakesh Kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।

Highlights 

देशभर में छोटी होली यानी होलिका दहन के रूप में मनाया जा रहा

बता दें कि आज देशभर में छोटी होली यानी होलिका दहन के रूप में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन का बेहद खास महत्व होता है। यह दिन अच्छाई पर बुराई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन विष्णु के भक्त प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा हुई थी

ऐसा माना जाता है कि इस दिन राक्षसी होलिका का अंत हुआ था, जो बुराई का प्रतीक है और भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा हुई थी, जो अच्छाई और सच्चाई का प्रतीक माना जाता है। तब से हर साल होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसमें अपने भीतर की सभी बुराइयों को प्रतिकात्मक रूप से जलाया जाता है। इसलिए लोग खुली जगहों में होलिका जलाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Next Article