टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Holi 2025: होली पर घर आएंगी मां लक्ष्मी! घर की चौखट पर करें ये खास उपाय

होली पर घर में मां लक्ष्मी का स्वागत कैसे करें? जानें विधि

04:30 AM Mar 14, 2025 IST | Neha Singh

होली पर घर में मां लक्ष्मी का स्वागत कैसे करें? जानें विधि

इस साल होली का त्योहार 14 मार्च, शुक्रवार को पड़ रहा है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है, इसलिए यह होली बेहद शुभ मानी जा रही है। शास्त्रों के अनुसार, शुक्र ग्रह भौतिक सुख, सौंदर्य और संपत्ति का कारक होता है। इस शुभ अवसर पर कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और घर में समृद्धि आती है।

Advertisement

1. आय में वृद्धि का उपाय

होली की रात जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके बाद मां लक्ष्मी को गुलाब का इत्र अर्पित करें। यह उपाय करने से आपकी आय में वृद्धि होगी और रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

2. रुका हुआ धन वापस आएगा

जो लोग धन की तंगी से परेशान हैं, वे गुलाब के फूल पर बैठी मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति को अपने कार्यस्थल पर स्थापित करें और रोज़ उनकी पूजा करें। इससे अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

3. फिर से चलेगा ठप पड़ा व्यापार

अगर व्यापार में नुकसान हो रहा है या काम ठप हो गया है, तो गाय के घी का दीपक जलाकर, लाल रंग के सूती धागे की बाती से दीप जलाएं। इसे घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखने से व्यापार में नई उन्नति होगी।

4. कर्ज से छुटकारा

होली पर मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और फिर इसे 7 कन्याओं में बांट दें। यह उपाय करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

5. घर में लक्ष्मी का वास

होली के दिन सफेद वस्त्र पहनकर पूजा करें। शाम को घर की चौखट पर 5 या 7 दीपक जलाएं। यह उपाय करने से मां लक्ष्मी का घर में स्थायी वास होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर आप भी आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इस होली पर ये विशेष उपाय जरूर करें।

Disclaimer:- यह खबर मौजूदा जानकारी के आधार पर है। पंजाब केसरी इसके सच होने की पुष्टि नहीं करता।

Advertisement
Next Article