टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Holi 2025: होली की रात बहनें जरूर करें ये उपाय, भाई करेगा तरक्की

होली की रात भाई की नजर उतारने का यह उपाय है बेहद खास

02:30 AM Mar 14, 2025 IST | Neha Singh

होली की रात भाई की नजर उतारने का यह उपाय है बेहद खास

होली सिर्फ रंगों और उत्सव का पर्व नहीं है, बल्कि शास्त्रों में इसे सिद्ध रात्रि भी कहा गया है। इस रात किए गए उपायों का कई गुना अधिक प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि इस अवसर पर तांत्रिक क्रियाएं, मंत्र सिद्धि और विशेष टोने-टोटके किए जाते हैं। होली की रात भाई की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए एक खास टोटका प्रचलित है, जिसे सदियों से कई क्षेत्रों में किया जाता रहा है।

Advertisement

भाई की नजर उतारने का टोटका

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि होलिका दहन से पहले बहनें गाय के गोबर से उपले (कंडे) बनाकर सुखा लेती हैं। इसके बाद होली की रात भाई के ऊपर से 7 या 21 बार इन उपलों को घुमाकर उसकी नजर उतारती हैं और लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। इसके बाद इन उपलों को जलती हुई होलिका में डालकर भाई के स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना की जाती है। मान्यता है कि अग्नि तत्व की शुद्धता से बनी राख भाई के लिए रक्षा कवच का काम करती है और उसे बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा और संकटों से बचाती है।

होलिका की राख से ताबीज

अगले दिन बहनें होलिका दहन के स्थान से ठंडी राख इकट्ठा करके उसे लाल कपड़े में बांधकर एक ताबीज बनाती हैं। इसे भाई के गले या हाथ में बांधने से उसे नकारात्मक शक्तियों, बुरी नजर और बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। यह उपाय उसी तरह प्रभावी माना जाता है, जैसे करवा चौथ में पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है।

रिश्तों में आती है मजबूती

यह उपाय वैदिक परंपराओं का हिस्सा है और सालों से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित है। इसे करने से भाई-बहन के रिश्ते मजबूत होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। यदि आप भी अपने भाई की लंबी उम्र और सुरक्षा चाहते हैं, तो इस होली पर यह खास उपाय जरूर अपनाएं।

Holi 2025: होली से पहले घर से बाहर करें ये चीजें, परिवार में आएगी समृद्धि

Advertisement
Next Article