W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Holi 2025: होली से पहले घर से बाहर करें ये चीजें, परिवार में आएगी समृद्धि

होली से पहले इन चीजों को घर से बाहर करें, बढ़ेगी समृद्धि

09:41 AM Mar 11, 2025 IST | Neha Singh

होली से पहले इन चीजों को घर से बाहर करें, बढ़ेगी समृद्धि

holi 2025  होली से पहले घर से बाहर करें ये चीजें  परिवार में आएगी समृद्धि
Advertisement

होली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रंगों की होली इस बार 14 मार्च को मनाई जाएगी और 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। हिंदू धर्म में मान्यता है कि होली से पहले घर की सफाई करना बहुत शुभ होता है। इससे ने केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं , जिन्हें घर में रखने से नकारात्मकता बढ़ती है। इसलिए होली से पहले इन चीजों को घर से हटा देना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें

फटे-पुराने जूते चप्पल

अगर आपके घर में लंबे समय से पुराने या फटे जूते-चप्पल रखे हैं, तो उन्हें तुरंत बहार निकाल दें। वास्तुशास्त्र के अनुसार, ये चीजें घर में दरिद्रता लाती हैं और शनि देव का अशुभ प्रभाव पड़ता है। इससे परिवार में आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सूखा तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा घर में सुख-समृद्धि और शांति लाता है, लेकिन अगर यह सूख जाए तो इसे घर में रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, सूखा हुआ तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसलिए होली से पहले इसे हटा देना चाहिए और नया पौधा लगाना चाहिए।

पुराने कपड़े

होली से पहले घर में पड़े पुराने कपड़ों को जरूरतमंद लोगों को दान करना शुभ माना जाता  है। इससे घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही, पुराने रंगों का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि ये खराब हो सकते हैं और स्किन एलर्जी का कारण बन सकते हैं।

टूटे शीशे

अगर घर में कहीं टूटा हुआ आईना रखा है तो उसे तुरंत हटा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटे हुए आईने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार के सदस्यों को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

अगर घर में कोई पुराना, टूटा या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा है तो उसे होली से पहले हटा देना चाहिए। खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाते हैं, जिससे घर के सदस्यों को स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

टूटी हुई मूर्तियों का करें विसर्जन

अगर घर में कोई टूटी हुई मूर्ति रखी है तो उसे बहते पानी में प्रवाहित कर देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे बहुत अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और पारिवारिक अशांति बनी रहती है।

Holi 2025 Wishes: ‘बुरा न मानो होली है!’….होली पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×