W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Holi 2026: होली के दिन सफेद कपड़े क्यों पहने जाते हैं, जानिए इसके पीछे की खास वजह और मान्यता

02:00 AM Mar 04, 2026 IST | Rahul Kumar Rawat
holi 2026  होली के दिन सफेद कपड़े क्यों पहने जाते हैं  जानिए इसके पीछे की खास वजह और मान्यता
Holi 2026

Holi 2026: देशभर में होली का उत्सव शुरू हो चुका है। हर जगह रंगों और गुलाल से इस त्योहार को मनाया जा रहा है। क्या आप जानते हैं कि होली पर मुख्य रूप से सफेद रंग के ही कपड़े क्यों पहने जाते हैं? क्या यह सिर्फ एक फैशन ट्रेंड है या इसके पीछे कोई गहरी मान्यता और कारण है? आपने अकसर देखा होगा कि मूवी हो या असल जिंदगी, होली के त्योहार में ज्यादातर लोग सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमेशा से ही सफेद रंग को शुद्धता, शांति और सादगी का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि होली से पहले होलिका दहन के दिन बुराई पर अच्छाई का जश्न मनाया जाता है।

Advertisement

Holi 2026
Holi 2026

शांति और सादगी का प्रतीक सफेद कपड़ा

वहीं, होली के अगले दिन से हिंदू कैलेंडर का नया महीना शुरू हो जाता है, जिसे कई लोग नए वर्ष के आरंभ के रूप में भी मानते हैं। ऐसे में सफेद रंग नई शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। होली मौसम में बदलाव की शुरुआत का प्रतीक है। इस समय सर्दी का मौसम खत्म हो रहा होता है और गर्मी के मौसम की शुरुआत हो रही होती है। ऐसे में सफेद रंग का कपड़ा लोगों को खुले मैदान में होली खेलते समय गर्मी और पसीने से बचाने में मदद करता है। मान्यता है कि सफेद रंग मन को शांत रखता है और होली के शोर-शराबे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

Advertisement

Holi 2026
Holi 2026

Holi 2026: जानें सफेद कपड़े की खासियत

होली रंगों का त्योहार है। ऐसे में सफेद कपड़े पर जब अलग-अलग रंग और गुलाल जब गिरते हैं तो ये अच्छे से उभरता है। यह भी एक वजह है कि होली खेलने के लिए सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता है। इसी के साथ, होली खेलते समय सफेद कपड़ों पर जब रंग गिरते हैं तो सभी लोग कुछ समय बाद एक जैसे नजर आने लगते हैं और तब यह समानता और एकता का भी प्रतीक बन जाता है।

Advertisement

Holi 2026
Holi 2026

ALSO READ: बिहार के मोतिहारी में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, मातम में बदली होली की खुशियां

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×