Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

देशभर में Holi की धूम, लेकिन Raebareli के डलमऊ में Holi के दिन शोक, जानें क्यों

राजा डलदेव के बलिदान के कारण डलमऊ में होली के दिन शोक

12:30 PM Mar 14, 2025 IST | Himanshu Negi

राजा डलदेव के बलिदान के कारण डलमऊ में होली के दिन शोक

देशभर में आज होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है लेकिन उत्तरप्रदेश के रायबरेली में 28 गांव में जहां होली के दिन लोग होली खेलने के बदले शोक मनाते है। जहां एक तरफ होली के दिन आज एक दूसरे को गुलाल लगाते है, खुशियां बांटते है लेकिन रायबरेली के डलमऊ में गांव के लोग होली के दिन शोक मनाते है और होली के तीन बाद होली खेलते है। इस गांव की यह परंपरा आज की नहीं ब्ल्की लगभग 700 वर्ष पुरानी है।

Advertisement

क्यों मनाते है शोक

रायबरेली के डलमऊ में होली के दिन राजा डलदेव के बलिदान की वजह से वहां के लोग होली के दिन शोक मनाते है। यह पुरानी परंपरा 700 वर्षों से चली आ ऱही है। बता दें कि 1321ई में होली के दिन ही राजा डलदेव होली का त्यौहार मना रहे थे  लेकिन तभी उनके किले पर शर्की की सेना ने हमला कर दिया था। इस हमले में राजा डलदेव 200 सैनिकों के साथ युद्ध के मैदान में उतरे लेकिन शाह शर्की की सेना ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। तबसे यह शोक मनाने की परंपरा चली आ रही है।

तीन दिनों तक शोक

युद्ध के मैदान में शाह शर्की की सेना हजारों सैनिकों के साथ उतरी थी लेकिन राजा डलदेव के साथ युद्ध में शाह शर्की की लगभग 2 हजार सैनिक मारे गए थे और राजा डलदेव के 200 सैनिक मारे गए थे। इस युद्ध में होली के दिन राजा  के बलिदान के कारण ही रायबरेली के डलमऊ में तीन दिनों तक शोक मनाया जाता है।

Advertisement
Next Article