W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Holi Outfit Ideas: इस होली मिलेगा क्लासी और ग्लैम लुक साथ में पहने T-Shirt से साड़ी तक ये ऑउटफिट्स

06:00 AM Mar 04, 2026 IST | Anjali Dahiya
holi outfit ideas  इस होली मिलेगा क्लासी और ग्लैम लुक साथ में पहने t shirt से साड़ी तक ये ऑउटफिट्स
Holi Outfit Ideas( Source: Social Media)

Holi Outfit Ideas: इस बार 04 मार्च 2026 को होली का पर्व मनाया जा रहा है। यह एक ऐसा पर्व है, जिसका सभी को पूरे साल इंतजार रहते हैं। जैसे-जैसे होली का दिन पास आता है, लोगों का उत्साह बढ़ने लगता है। बच्चे हों या बड़े, होली का पर्व सबसे लिए खास होता है। क्योंकि इसमें सभी लोगों को एक बार फिर मस्ती करने और बचपन के दौर में जीने का मौका मिलता है। बाजार में महीनों पहले से ही रंग, गुलाल और पिचकारियां मिलने लगती हैं। हर ओर बस होली की ही बातें सुनाई देती हैं।

Advertisement

Holi Outfit Ideas: इस होली मिलेगा क्लासी और ग्लैम लुक साथ में पहने T-Shirt से साड़ी

1. Holi T-shirt

Holi Outfit Ideas
Holi Outfit Ideas( Source: Social Media)

होली के मौके पर आपको मार्केट से लेकर ऑनलाइन वेबसाइट तक हर जगह होली टी-शर्ट डिजाइन मिल जाएंगे। आप दोस्तों के साथ ग्रुप टी शर्ट पहन सकती हैं। वहीं अगर आप आरामदायक टी-शर्ट पहनना चाहती हैं, तो आपको ओवरसाइट टी-शर्ट पहन सकती हैं। होली के लिए ढीली और आरामदायक टी-शर्ट काफी सही होती हैं। आप चाहें तो फुल स्लीव टी-शर्ट भी पहन सकती हैं। इससे आपके हाथ कलर से बच जाएंगे। महिलाएं होली में पतले कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि पानी पड़ने पर या पारदर्शी हो सकते हैं।

Advertisement

2. Floral Suit

Holi Outfit Ideas( Source: Social Media)
Holi Outfit Ideas( Source: Social Media)

होली पर आप फ्लोरल प्रिंट डिजाइन वाले सूट भी पहन सकती हैं। यह आपको क्लासी लुक देता है और फोटो भी अच्छी आती है। अगर आप सिंपल चाहती हैं, तो आप वाइट सूट के साथ कलरफुल दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। एलिगेंट और ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए महिलाएं फ्लोरल प्रिंट वाले सूट पहनती हैं। इस सूट की यह खासियत होती है कि यह पहले से ही रंग-बिरंगे होते हैं।

Advertisement

Also Read: Bollywood Celebrities Holi Celebration: होली पार्टी में दिखाना है ग्लैमरस अंदाज तो कैरी करें बॉलीवुड सेलेब्स जैसी ऑउटफिट्स

3. Floral Saree

Holi Outfit Ideas( Source: Social Media)
Holi Outfit Ideas( Source: Social Media)

होली के पर्व पर कई महिलाएं साड़ी पहनना भी पसंद करती हैं। लेकिन जिन महिलाओं को साड़ी पहनने में परेशानी होती है, वह रेडी टू वियर साड़ी भी पहन सकती हैं। आपको मार्केट में सफेद साड़ी पर छींटे वाले डिजाइन या फिर फूलों के पत्ते वाली डिजाइन वाली साड़ियां मिल जाएंगी। इससे आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा।

4. Skirt Top

Holi Outfit Ideas( Source: Social Media)
Holi Outfit Ideas( Source: Social Media)

होली के लिए लॉन्ग स्कर्ट वाला लुक एक अच्छा ट्रेंडी ऑप्शन है। यह दिखने में खूबसूरत होने के साथ ही होली खेलने के लिए भी आरामदायक होता है। इसकी खासियत है कि यह हर महिला के लुक के लिए क्साली है। इसके घेरदार या फ्लेयर्ड स्कर्ट हवा में लहराते हुए काफी सुंदर लगते हैं। होली में धूप और भागदौड़ होती है। इसलिए आपको ऐसा आउटफिट कैरी करना चाहिए, जो स्टाइल के साथ कंफर्ट भी दे।

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×