W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पश्चिम बंगाल में पहली बार Ram Navami पर हुआ छुट्टी का ऐलान

11:58 AM Mar 10, 2024 IST | Yogita Tyagi
पश्चिम बंगाल में पहली बार ram navami पर हुआ छुट्टी का ऐलान
Advertisement

Ram Navami Holiday: लोकसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी ने बड़ा दांव खेलते हुए रामनवमी की छुट्टी घोषित की है। बता दें कि बंगाल में अभी तक राम नवमी की छुट्टी नहीं होती थी लेकिन अबसे बंगाल में यह छुट्टी मिलेगी। बंगाल में दुर्गा पूजा, काली पूजा और सरस्वती पूजा को लोग बहुत मानते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से राम नवमी और हनुमान जयंती को लोगों ने प्रमुखता देनी शुरू की है, उम्मीद जताई जा रही है कि इसी को देखते हुए सरकार ने बंगाल में छुट्टी की घोषणा की है। इस साल राम नवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी।

  • ममता बनर्जी ने रामनवमी की छुट्टी घोषित की है
  • बंगाल में अभी तक राम नवमी की छुट्टी नहीं होती थी
  • पिछले समय से बंगाल ने राम नवमी और हनुमान जयंती को प्रमुखता दी है

TMC निकालेगी विशाल रैली

राम नवमीं की छुट्टी की यह घोषणा उस समय की गई है जब TMC रविवार को कोलकाता में स्तिथ ब्रिगेड परेड मैदान में एक विशाल रैली करने की तैयारी कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि, TMC इस रैली के अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी।

रैली का नाम 'जन गर्जन सभा'

बता दें कि इस रैली का नाम 'जन गर्जन सभा' दिया गया है। ऐसा सम्भंवना है की ममता सरकार आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एजेंडा बनाने के लिए इस मंच का उपयोग करेगी। TMC राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी इस रैली का सम्बोधन कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×