Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दो दिवसीय यात्रा पर मेघालय पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, सीमा विवाद पर हो सकती है बातचीत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मेघालय पहुंचे। इस दौरान वह पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक में हिस्सा लेंगे जिसमें अंतर-राज्यीय विवादों पर चर्चा हो सकती है।

06:46 PM Jul 24, 2021 IST | Ujjwal Jain

एक अधिकारी ने बताया कि शाह आज आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों के साथ बंद कमरे में एक बैठक करेंगे। शिलांग हवाई अड्डे पर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शाह का स्वागत किया। 
इसके बाद वह ‘नार्थ ईस्ट स्पेस एप्लिकेशन सेंटर’ (एनईएसएसी) की एक बैठक में शामिल हुए। अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद वह माविओंग में अंतर राज्यीय बस अड्डे और न्यू शिलांग टाउनशिप में क्रायोजेनिक प्लांट का उद्घाटन करेंगे। पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में शाह को लंबे समय से चल रहे अंतर राज्यीय सीमा विवादों से अवगत कराया जा सकता है। 
पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अंतर राज्यीय सीमा विवाद चल रहे हैं। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के चलते हाल में हिंसा हो चुकी है। शाह का रविवार को सोहरा (पूर्ववर्ती चेरापूंजी) जाने का भी कार्यक्रम है जहां वह वृक्षारोपण परियोजना और जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन करेंगे। वह सोहरा में रामकृष्ण मिशन भी जा सकते हैं। 
Advertisement
Next Article