Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पुदुचेरी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

12:56 PM Apr 24, 2022 IST | Desk Team
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुदुचेरी के एक दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे। केंद्र शासित प्रदेश की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, मुख्यमंत्री एन रंगासामी, विधानसभा अध्यक्ष आर सेल्वम, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुड्डुचेरी हवाई अड्डे पर शाह का स्वागत किया। ग्रह मंत्री सीधे भरतियार संग्रहालय गए और वहां श्री अरबिंदो आश्रम का भ्रमण किया।
विश्वविद्यालय के तीन शैक्षणिक भवनों की रखेंगे आधारशिला
इसके बाद गृह मंत्री पांडिचेरी विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे, जहां वे संत एवं दार्शनिक श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री राज निवास में दोपहर के भोजन और आराम के बाद कम्बन कलाईअरंगम में एक सरकारी समारोह में भाग लेंगे, जहां वह स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कई परियोजनाओं और पांडिचेरी विश्वविद्यालय के तीन शैक्षणिक भवनों की आधारशिला रखेंगे।
Advertisement

भाजपा कार्यालय की भी करेंगे दौरा
गृह मंत्री यहां भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का दौरा करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके इस दौरान कुछ प्रमुख हस्तियों को भी पार्टी में शामिल करने की संभावना है। इसके बाद वह चेन्नई के लिए रवाना हो जाएंगे।
Advertisement
Next Article