टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड में हिंसा के एक दिन बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सुरक्षा हालात और शहर में शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की।

04:45 PM Jan 27, 2021 IST | Ujjwal Jain

दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड में हिंसा के एक दिन बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सुरक्षा हालात और शहर में शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की।

दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड में हिंसा के एक दिन बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सुरक्षा हालात और शहर में शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। 
अधिकारियों ने बताया कि बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और गृह मंत्रालय तथा दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा, हंगामे और तोड़-फोड़ आदि की पृष्ठभूमि में गृहमंत्री ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। 
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी शाह को जानकारी दी गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसकी संभावना है कि पुलिस उन किसान नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिन्होंने तय रास्ते पर शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड निकालने के समझौते पर पुलिस के साथ हस्ताक्षर किया था। 
केन्द्र सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस के सहयोग के लिए 4,500 अर्द्धसैनिक बल कर्मियों को पहले ही तैनात कर चुकी है। हिंसा के बाद गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में 12 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी।

दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड में हिंसा के संबंध 200 लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

Advertisement
Advertisement
Next Article