टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गृह मंत्रालय ने म्यांमार सीमा से सटे चार पूर्वोत्तर राज्यों को घुसपैठ की घटनाओं को लेकर किया सतर्क

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पड़ोसी देश म्यांमार की सीमा से सटे चार पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश को घुसपैठ की घटनाओं को लेकर सतर्क किया और कहा कि ऐसी सूरत में वे कानून के मुताबिक कार्रवाई करें।

11:59 PM Mar 12, 2021 IST | Shera Rajput

म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के बाद से बड़े पैमाने पर लोगों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। 
अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्रालय ने एक पत्र में पूर्वोत्तर के चार राज्यों को म्यांमार सीमा पार से सरकारी अधिकारियों और आम नागरिकों के अवैध प्रवेश को लेकर आगाह किया और ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। 
मिजोरम सरकार ने हाल ही में कहा था कि म्यांमार से 16 लोग राज्य की सीमा में प्रवेश कर गए, जिनमें से 11 ने दावा किया कि वे पुलिसकर्मी थे। 
बाद में म्यांमार ने अपने आठ पुलिसकर्मियों को उन्हें सौंपने को कहा था। 
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी कहा था कि म्यांमार के लोगों ने उनके राज्य में भी प्रवेश की कोशिश की थी लेकिन सुरक्षा बलों की भारी तैनाती देखकर वे वापस लौट गए। 
Advertisement
Advertisement
Next Article