BJP नेता अर्जुन चौरसिया की मौत पर गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान, ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कोलकाता में बीजेपी नेता का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन चौरसिया (27) की मौत को बीजेपी ने हत्या बताया है।
03:39 PM May 06, 2022 IST | Desk Team
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कोलकाता में बीजेपी नेता का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन चौरसिया (27) की मौत को बीजेपी ने हत्या बताया है। वहीं घटना पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
Advertisement
गृहमंत्री अमित शाह काशीपुर में अर्जुन चौरसिया के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पीड़ित परिवार से मिला हूं। चौरसिया की दादी को भी नहीं बख्शा गया, उनको भी मारा गया। भाजपा के कार्यकर्ता अदालत के सामने गए हैं कि इसका वीडियोग्राफी के साथ पैनल पोस्टमॉर्टम हो और मामले की जांच CBI को सौंपा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में राजनीतिक हिंसा, प्रतिशोध में हत्याएं और विरोधी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाने के अनेक उदाहरण हमारे पास आए हैं। भाजपा अर्जुन की हत्या की घोर निंदा करती है और हम अदालत से हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले यह सुनिश्चत करेंगे।
पश्चिम बंगाल : फांसी पर लटकी मिली BJP कार्यकर्ता की लाश, रद्द किए गए अमित शाह के स्वागत के सभी समारोह
गृहमंत्री ने कहा, आज भाजपा के कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की राजनीतिक रुप से हत्या कर दी गई। उनके परिवार का कहना है कि उनकी जघन्य रूप से हत्या हुई है। कल ही टीएमसी को एक साल हुआ है और उसके दूसरे दिन ही राजनीतिक हिंसा और हत्या की परंपरा को फिर से शुरू किया है।
उत्तर कोलकाता के काशीपुर में बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष का शव आज सुबह फांसी पर लटकता हुआ मिला। घटना पर प्रदेश बीजेपी ने कहा कि उत्तरी कोलकाता में भाजयुमो मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन चौरसिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई और फांसी पर लटका दिया गया। विरोधी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की यह लगातार हत्या पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के पतन को उजागर करती है। पिछले साल 57 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी।टीएमसी ने मानवता का गला घोंट दिया है! केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता की लाश मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।
Advertisement