टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सर्दियों में बढ़ जाता है अस्थमा का खतरा, जानें इसके लक्षण और 4 घरेलु उपचार

05:42 PM Dec 08, 2025 IST | Kajal Yadav
Home Remedies for Asthma in Winter

Home Remedies for Asthma in Winter: अस्थमा और अन्य सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए सर्दियां कई परेशानियां लेकर आती हैं। इस मौसम में दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली हो जाती है, जिससे परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। एयर पॉल्यूशन और ठंडी हवा अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद मुश्किलें पैदा कर देता है। हवा में मौजूद धूल, धुआं और प्रदूषण के कण सांस लेने में दिक्कत पैदा करते हैं। ठंडी हवा से फेफड़ों की नलियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे सांस फूलने, खांसी और बलगम बनने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं, किन 5 उपायों को करके आप अस्थमा से बच सकते हैं।

Advertisement

Asthma Signs and Symptoms: अस्थमा के सामान्य लक्षण

Home Remedies for Asthma in Winter (Source: social media)

Home Remedies for Asthma in Winter: अस्थमा के लिए घरेलु उपचार 

1. ऊनी कपड़े पहनने

Home Remedies for Asthma in Winter (Source: social media)

अस्थमा एक गंभीर बीमारी है। अगर किसी को एक बार यह समस्या हो जाती है, तो आसानी से दूर नहीं होती है। खासतौर पर सर्दियां में इसका खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। खांसी, सीने में दर्द और घरघराहट अस्थमा के लक्षण हैं। अस्थमा के मरीजों को सर्दियों में ऊनी कपड़े पहनने चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि ठंडी हवा सीधे नाक और कान में न जाए।

2. तुलसी के पत्ते

Asthma Signs and Symptoms

अस्थमा को कंट्रोल करने में तुलसी बहुत फायदेमंद होती है। तुलसी कफ को कंट्रोल करने में मदद करती है। तुलसी सांस की नली में जमा कफ को बाहर निकालती है और श्वसन संबंधी सूजन को कम करती है। इसके लिए सबसे पहले तुलसी की कुछ पत्तियां लें। पानी में डालें और 5 से 10 मिनट तक गर्म करें। फिर पानी को छानकर पी लें। ऐसा रोजाना करने से अस्थमा की समस्या कम हो जाएगी। तुलसी के पानी में थोड़ा सा शहद मिलाने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

3. मुलेठी

steam inhalation benefits

आयुर्वेद में मुलेठी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके औषधीय गुण गले में कफ जमने से रोकते हैं। मुलेठी में खांसी-रोधी गुण होते हैं। मुलेठी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से फेफड़ों की समस्याएं दूर हो जाती हैं। मुलेठी की जड़ों को गर्म पानी में उबालकर पीने से अस्थमा की समस्या से छुटकारा मिलता है।

4. अदरक भी बेस्ट ऑप्शन

Home Remedies for Asthma in Winter (Source: social media)

अदरक अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए अदरक को पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं। अगर आप दिन में दो बार इसका सेवन करेंगे, तो अस्थमा जैसी सांस संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके अलावा हर किसी को अपनी उम्र के हिसाब से एक दिन में एक सीमित समय तक पैदल जरूर चलना चाहिए।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: आखिर क्यों सर्दियों में अंडा खाना है जरूरी? अभी देखे इसके 5 सबसे बड़े फायदे

Advertisement
Next Article